script‘बिग बॉस 15’ में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी सहित ये स्टार्स! देखें संभावितों की लिस्ट | Bigg Boss 15: These stars are in List of probable contestants | Patrika News

‘बिग बॉस 15’ में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी सहित ये स्टार्स! देखें संभावितों की लिस्ट

locationमुंबईPublished: Jul 22, 2021 09:55:47 pm

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 15वें सीजन की तैयारियों जोरों पर हैं। इस शो के ओटीटी वर्जन का प्रोमो सलमान खान लॉन्च कर चुके हैं। शो के संभावित प्रतियोगियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। इनमें रिद्धिमा पंडित, अर्जुन बिजलानी, रिया चक्रवर्ती और दिशा वकानी व अन्य के नाम शामिल हैं।

,

,

मुंबई। विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 15वें सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार शो को टीवी पर प्रसारित करने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा। यहां 6 सप्ताह स्ट्रीमिंग के बाद, शो को सलमान खान की होस्टिंग के साथ टीवी पर लाया जाएगा। हाल ही सलमान ने ‘बिग बॉस 15’ के ओटीटी वर्जन का प्रोमो लॉन्च किया है। इस बार शो में संभावित प्रतिभागियों की लिस्ट में अर्जुन बिजलानी, रिद्धिमा पंडित, दिशा वकानी, रिया चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के नाम हैं।

रिद्धिमा पंडित

bigg_boss_15_contestants_ridhima.png
हाल ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘बिग बॉस’ की टीम ने सीरियल ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित को सम्पर्क किया है। इन दिनों एक्ट्रेस टीवी की दुनिया से दूर हैं। उनकी वापसी की खबर से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें

Bigg Boss 14 से सलामन खान की शिकायत करने वाली Contestant को मिलती है सबसे ज्यादा रकम

अर्जुन बिजलानी

bigg_boss_15_contestants_arjun.png

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आ रहे एक्टर अर्जुन बिजलानी को भी ‘बिग बॉस’ की टीम ने अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अर्जुन ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लिया हैं।

रिया चक्रवर्ती

rhea.jpg

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से विवादों में आई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भी ‘बिग बॉस’ से सम्पर्क किया गया है। अगर रिया की एंट्री इस शो में हो जाती है, तो ये मेकर्स के लिए फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि रिया के जुड़ने से शो सुर्खियों में बना रह पाएगा।

यह भी पढ़ें

Bharti Singh ने पति हर्ष संग दी बेबी प्लानिंग की जानकारी, बोलीं- ‘बिग बॉस के घर में रचा जाएगा इतिहास’

दिशा वकानी

bigg_boss_15_contestants_disha.png

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस दिशा वकानी के इस शो में आने के चर्चे तब से हैं, जब ‘बिग बॉस 14’ खत्म हुआ था और 15वें सीजन में आने वाले कलाकारों के नामों के कयास लगाए जा रहे थे।

कृष्णा अभिषेक

bigg_boss_15_contestants_krushna.png

कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक का नाम भी संभावित प्रतियोगियों में लिया जा रहा है। फिलहाल उनका शो ‘द कपिल शर्मा शो’ वापस आने वाला है। कृष्णा ने ‘बिग बॉस’ में आने से इंकार नहीं किया है। हालांकि उनकी एंट्री इस बात पर निर्भर करेगी कि वे अपने रेग्यलूर शो से कैसे समय निकाल पाएंगे।


इन 5 कलाकारों के अलावा नेहा मारदा, सुरभि चंदना, जेनिफर विंगेट, अमित टंडन, अनुषा दांडेकर, दिव्या अग्रवाल के नाम भी संभावित प्रतियोगियों में शामिल हैं। प्रतियोगियों की अंतिम लिस्ट जल्द ही बिग बॉस की तरफ से जारी की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो