scriptBigg Boss 9: रिमी एक बार फिर सेफ, अमन होंगे घर से बेघर | Bigg Boss 9: Aman Verma to eliminate this week | Patrika News
TV न्यूज

Bigg Boss 9: रिमी एक बार फिर सेफ, अमन होंगे घर से बेघर

किश्वर, दिगांगना और ऋषभ को सलमान ने सेफ बताया, वहीं अमन, रिमी और मंदना डेंजर जोन में रहे

Nov 22, 2015 / 01:19 pm

दिव्या सिंघल

aman verma2

aman verma2

मुंबई। टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 9 में इस वीकेंड होस्ट सलमान ने रिमी सेन और मंदना करीमी की जमकर क्लास ली। साथ ही उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स को सेफ बताया, वहीं बेघर होने वाले सदस्य का नाम रविवार को बताने का ऐलान किया। खबरों की मानें तो इस हफ्ते अमन वर्मा बिग बॉस के घर बाहर हो जाएंगे।

सलमान ने पहले कंटेस्टेंट्स की क्लास ली। इस बार उन्होंने रिमी को टास्क ना करने पर लताड़ लगाई, वहीं मंदना को भी बताया कि रोशेल केवल अपना टास्क पूरा कर रही थी। उन्होंने मंदना को कहा कि उन्हें सबसे बुरा टास्क करने के लिए सजा दी गई थी और रोशेल ने कुछ गलत नहीं किया है। इस हफ्ते रोशेल और प्रिंस पहले से ही सेफ थे।

किश्वर, दिगांगना और ऋषभ को सलमान ने सेफ बताया, वहीं अमन, रिमी और मंदना डेंजर जोन में रहे। रविवार के एपिसोड में अमन घर से बेघर हो जाएंगे। अमन का घर से जाना काफी शॉकिंग है, क्योंकि इस बार कहा जा रहा था कि रिमी घर से बाहर हो सकती है, लेकिन रिमी को उनके फैंस ने एक और चांस दिया। वहीं अमन इस हफ्ते एलिमिनेट हो जाएंगे।

Home / Entertainment / TV News / Bigg Boss 9: रिमी एक बार फिर सेफ, अमन होंगे घर से बेघर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो