
Arshi Khan
नई दिल्ली | देश में एक बार फिर कोरोनावायरस का खतरा अपने चरम पर है। मुंबई में लगातार इसके बढ़ते मामले देखने को मिल रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं हैं। इसी बीच बिग बॉस से सुर्खियों बंटोरने वाली अर्शी खान ने किसानों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। अर्शी ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखकर मुझे किसानों की चिंता हो रही है। मैं लुधियाना जा रही हूं। मैंने सुना है कि किसान अब भी धरने पर बैठे हैं। मैं चाहती हूं कि सरकार किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर दे और उन्हें सुरक्षित घर जाने दें।
अर्शी ने किसानों के लिए प्रार्थना
अर्शी ने आगे कहा कि मेरे दिल में किसानों के लिए बहुत सम्मान है। वो मेरे परिवार की तरह हैं और उन्हें जब भी मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी। मैं रमदान के इस पावन महीने में उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं। मैं अल्लाह से देश की शांति और समृद्धि के लिए दुआ मांगती हूं।
बिग बॉस बना गेम चेंजर
वहीं अर्शी ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में जाने से पहले वो कभी भी अपने करियर को लेकर सीरियस नहीं थीं। ये शो उनके लिए गेम चेंजर साबित हुआ और इसे वो अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट मानती हैं। मैं बहुत अनप्लान्ड लाइफ जिया करती थी। लेकिन बिग बॉस ने मेरी पूरी लाइफ बदल दी है। इस शो ने मुझे एक अलग अर्शी से मिलवाया है।
सलमान खान से अर्शी ने ली बड़ी सीख
अर्शी ने कहा कि अब मेरे पास लाइफ और करियर प्लान्स हैं। इसके लिए मैं सलमान खान को भी बहुत धन्यवाद करूंगी। उन्होंने मुझे कई बातें समझाई और चीजों को कैसे हैंडल करना है ये भी बताया। पहले लोग मेरे आसपास सिर्फ कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करते थे और मुझे उसके लिए दोषी बताते थे। सलमान जी ने मुझे बताया कि ऐसे लोगों को कैसे संभालना है।
Published on:
19 Apr 2021, 1:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.