scriptपरिवार के खिलाफ जाकर श्वेता ने लिया था ये फैसला, आज भी है उसका पछतावा | birthday special shweta tiwari controversial life story | Patrika News

परिवार के खिलाफ जाकर श्वेता ने लिया था ये फैसला, आज भी है उसका पछतावा

locationमुंबईPublished: Oct 04, 2018 03:37:14 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

तलाक के एक साल बाद श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली से साल 2013 में दूसरी शादी की।

shweta tiwari

shweta tiwari

टीवी की मशहूर अदाकारा और ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम श्वेता तिवारी का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वह जितनी अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं उससे कहीं ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ ने सुर्खियां भी बटोरी हैं। श्वेता ने महज 19 साल की उम्र में शादी कर ली थी। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी से 1999 में लव मैरिज की थी। श्वेता के घरवाले उनकी इस शादी के खिलाफ थे। इसके बावजूद उन्होंने फैमिली की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की। लेकिन उनकी ये शादी सफल नहीं रही। शादी के बाद उनके पति उनके साथ मारपीट करते थे। आज श्वेता के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी ऐसी कई और अनसुनी बातें…

shweta tiwari

श्वेता का फेम बना रिश्ते में दरार का कारण:
श्वेता और राजा की शादीशुदा लाइफ शुरुआत में काफी अच्छी चल रही थी। शादी के अगले साल ही उनकी बेटी पलक ने जन्म लिया। इसे बाद साल 2001 में श्वेता ने सीरियल ‘कहीं किसी रोज’ से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद वह एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में आईं थीं और इसी दौरान श्वेता ने राजा पर डोमेस्टिक वॉयलेंस के आरोप लगाए थे। जहां एक तरफ श्वेता का फेम बढ़ रहा था। वहीं दूसरी तरफ राजा उनकी इस कामयाबी से ईर्ष्या कर रहे थे। यही वजह उनके रिश्ते के बीच दरार का कारण बनीं। आखिरकार 9 साल बाद उन्होंने तलाक का केस फाइल कर दिया था और वह अलग रहने लगी थीं। पांच साल बाद साल 2012 में इनका तलाक हुआ।

shweta tiwari

श्वेता ने राजा पर लगाए थे बेटी को जान से मारने के आरोप:
श्वेता ने न सिर्फ राजा पर खुद के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे। बल्कि उन्होंने राजा पर बेटी पलक को जान से मारने के आरोप भी लगाए थे। श्वेता के इन आरोपो को राजा ने मीडिया के सामने खारिज किया था उनका कहना था कि वो बेटी से प्यार करते हैं। इसके साथ ही राजा ने पलक की कस्टडी तक मांगी थी। श्वेता, राजा की इस मांग के सख्त खिलाफ थीं। उनका कहना था कि राजा सिर्फ न्यूज में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। जबकि असलियत कुछ और है।

shweta tiwari

श्वेता ने अभिनव से की दूसरी शादी:
तलाक के एक साल बाद श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली से साल 2013 में दूसरी शादी की। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘जब अभिनव मेरे घर आते थे, तो मेरी उनसे बनती नहीं थी। लेकिन मेरे घरवाले उन्हीं का साथ देते थे। मेरी मां, भाई, बेटी सब उनको काफी पसंद करते थे। यही वजह थी कि राजा के अलगाव के बाद मैं भी अभिनव को पसंद करने लगी थी। एक दिन अभिनव ने मुझे प्रपोज कर दिया था।’ इसके बाद हमने साल 2013 शादी कर ली और 27 नवंबर, 2016 को हमारे बेटे रेयांश ने जन्म लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो