scriptकुशल पंजाबी ही नहीं ये स्टार्स भी कर चुके हैं सुसाइड, 3 की मौत का आज भी राज | bollywood and tv stars committed suicide before kushal punjabi | Patrika News

कुशल पंजाबी ही नहीं ये स्टार्स भी कर चुके हैं सुसाइड, 3 की मौत का आज भी राज

locationमुंबईPublished: Dec 27, 2019 07:34:49 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने खुदकुशी की है। बीती रात घर पर कुशल का शव लटका मिला। कुशल पंजाबी की उम्र 37 साल थी। उनके आकस्मिक निधन से टीवी इंडस्ट्री के सितारे और फैंस सदमे में हैं….

kushal punjabi Pratyusha Banerjee Jiah Khan

kushal punjabi Pratyusha Banerjee Jiah Khan

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। बीती रात घर पर कुशल का शव लटका मिला। उनके आकस्मिक निधन से टीवी इंडस्ट्री के सितारे और फैंस सदमे में हैं। कुशल की आत्महत्या की खबर DCP परमजीत सिंह दहिया ने भी कन्फर्म की है। DCP ने कहा, ‘हां, ये सुसाइड केस है। उनके पैरेंट्स दोपहर से उनसे कॉन्टेक्ट करने का कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। उन्होंने रात तक इंतजार किया, जब कुशल की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो वो लोग रात 10.30 बजे कुशल की बिल्डिंग में पहुंच गए। कुशल तब घर पर अकेले थे इसलिए उनके उन लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर गए। घर के अंदर जाकर देखा तो कुशल का शव पंखे से लटका हुआ था।’
आपको बता दें आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। कुशल से पहले टीवी शो ‘बालिका वधु’ की मुख्य अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी, राहुल दीक्षित, बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान और साल 2017 में असमिया फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ ने भी आत्महत्या कर ली थी।
star suicide

राहुल दीक्षित
छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर राहुल दीक्षित ने आत्महत्या कर ली है। 28 साल के राहुल मुंबई में रहते थे। इसी वर्ष 30 जनवरी को सुबह उनका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। आत्महत्या के बाद पहुंची पुलिस ने बताया है कि इस घटना से जुड़ा अभी तक उन्हें कोई सुरग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है।
star suicide
रविशंकर आलोक
नाना पाटेकर की फिल्म ‘अब तक छप्पन’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। रविशंकर के भाई ने बताया था कि वो लंबे समय से काम ना मिलने के कारण डिप्रेशन में थे।
Pratyusha Banerjee
प्रत्युषा बनर्जी
फेमस टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी अपने मुंबई वाले घर में मृत मिली थी। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं।
star suicide
दिव्या भारती
टॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती साल 1993 में केवल 19 साल की उम्र में आधीरात को अपार्टमेंट की बिल्डिंग से नीचे गिरने पर उनकी मौत हो गई थी। लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या थी या मर्डर या फिर अचानक होने वाला हादसा। ये हादसा 5 अप्रैल 1993 में हुआ था।
star suicide
नफिसा जोसेफ
मॉडल और एक्ट्रेस नफिसा जोसेफ ने अपने वर्सोवा लिंक रोड वाले अपार्टमेंट में 29 जुलाई’ 2004 को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन नफिसा के घरवालों ने पुलिस के इसे आत्महत्या बताने पर यकीन नहींं किया। मौत के वक्त उनकी उम्र 26 वर्ष थी
Jia Khan
जिया खान
फिल्म ‘निशब्द’ और ‘गजनी’ में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर से पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा था। जिया ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया।
star suicide
विदिशा बेज बरुआ
साल 2017 में आई फिल्म ‘जज्गा जासूस’ की सह अभिनेत्री विदिशा बेज बरूआ ने भी आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि विदिशा ने मिलेनियम सिटी के सेक्टर-43 स्थित सुशांत अपार्टमेंट में पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। सुशांतलोक थाना पुलिस ने पिता के बयान पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो