rajeev sen Honeymoon Plans” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/19/charu_asopa_sen1_4729812-m.png”>प्री-वेडिंग, वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग के बाद यह कपल अब हनीमून की तैयार कर रहा हैं। उनके फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि चारु असोपा सेन और राजीव सेन अपने हनीमून के लिए कहां जा रहे हैं। यह नव—विवाहित जोड़ा विदेश में हनीमून मनाने का प्लान कर रहा है। खबरों के अनुसार यह कपल जुलाई के मध्य यूरोप हनीमून के लिए जाएगा।
Rajeev Sen Honeymoon Plans” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/19/charu_asopa_sen3_4729812-m.png”>बता दें कि राजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की है। चारू असोपा अब तक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘मेरे अंगने में और छन-छन’ जैसे सीरिल्स में नजर आ चुकी हैं। इस शादी में सुष्मिता सेन ने अपनी बेटियों और ब्यॉयफ्रेंड के साथ खूब एंजॉय किया। जहां एक तरफ सगाई में सुष्मिता सेन ने ग्रीन लहंगा पहना था, तो वहीं शादी के दिन वह गोल्डन लहंगे में दिखाई दे रही थीं।