scriptकॉमेडियन भारती सिंह ने दांतों में पहनी ऐसी टूथ ज्वैलरी, देखकर हर कोई हैरान, वीडियो हुआ वायरल | comedian bharti singh wear brinjal as tooth jewellery | Patrika News

कॉमेडियन भारती सिंह ने दांतों में पहनी ऐसी टूथ ज्वैलरी, देखकर हर कोई हैरान, वीडियो हुआ वायरल

locationमुंबईPublished: Jun 09, 2020 07:24:59 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

लॉकडाउन में भी भारती सिंह अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। टीवी पर उन्होंने ‘हम तुम और क्वॉरंटाइन’ नाम से एक शो शूट किया। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह ने दांतों में पहनी ऐसी टूथ ज्वैलरी, देखकर हर कोई हैरान, वीडियो हुआ वायरल

कॉमेडियन भारती सिंह

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से ज्यादातर सेलेब्स बिना काम के घर में ही बैठे हैं। हालांकि कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन के दौरान भी सक्रिय हैं और घर में ही शूटिंग कर रहे हैं। इनमें से एक नाम कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का भी है। लॉकडाउन में भी भारती सिंह अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। टीवी पर उन्होंने ‘हम तुम और क्वॉरंटाइन’ नाम से एक शो शूट किया। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं।
भारती सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। साथ ही वे इन दिनों टिकटॉक (TikTok) पर भी एक्टिव हैं। वे टिकटॉक पर कॉमेडी वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का मनोरंजन करती हैं। ऐसे ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में भारती ने अपने मुंह में बैंगन दबाया हुआ है।
इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बैंगन मुंह में दबाए भारती वीडियो में कह रही हैं कि उन्हें बहुत सारे लोगों ने पूछा कि दीदी आपने ये क्या लगवा रखा है, क्या ये सेफ है? आखिर क्या है ये? इसके बाद भारती ने बताया कि ये टूथ ज्वैलरी है। भारती ने यह भी कहा कि यह टूथ ज्वैलरी आप भी किसी डेटिंस्ट के पास जाकर लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसको लगवाने में सिर्फ पांच मिनट लगते हैं।
कॉमेडियन भारती सिंह ने दांतों में पहनी ऐसी टूथ ज्वैलरी, देखकर हर कोई हैरान, वीडियो हुआ वायरल

भारती वीडियो में कह रही हैं कि उन्होंने यह अपने दांत में वर्ष 2012 में लगवाया था और आज तक सही सलामत है। उन्होंने बताया कि इससे ब्रश करने में या कुछ भी करने में कोई दिक्कत नहीं आती है और यह बिल्कुल सेफ है। भारती का यह मनोरंजक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वायरल हो रहा है। बता दें कि भारती ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक शो बनाया था, जिसका नाम ‘खतरा खतरा खतरा’ था। यह एक गेम शो था लेकिन भारती और हर्ष की कॉमेडी ने इसे पॉपुलर कर दिया। शो पर भारती और हर्ष एक दूसरे की टांग खिचांई करते नजर आए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो