scriptबेटी के जन्म के 4 महीने बाद दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं देबीना बनर्जी, फोटो शेयर कर लिखा-‘ जल्द आ रहा है बेबी नंबर 2’ | Debina bonnerjee second time pregnant after four months of the first child gurmeet choudhary | Patrika News

बेटी के जन्म के 4 महीने बाद दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं देबीना बनर्जी, फोटो शेयर कर लिखा-‘ जल्द आ रहा है बेबी नंबर 2’

Published: Aug 16, 2022 01:56:04 pm

Submitted by:

Shweta Bajpai

एक्ट्रेस देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) हाल ही में माता पिता बने हैं। देबीना ने 4 महीनों पहले बेटी को जन्म दिया था। उनकी बेटी का नाम लियाना है। देबीना बनर्जी अपने मदरहुड को फुल एंजॉय कर रही हैं कि इस बीच अदाकारा ने एक और खुशखबरी दे दी है। देबीना एक बार फिर मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है।

Debina bonnerjee second time pregnant

Debina bonnerjee second time pregnant

4 महीनों पहले ही देबीना ने बेटी को जन्म दिया है। लियाना का जन्म कपल की शादी के 11 साल बाद हुआ है और अब एक बार फिर देबीना ने खुशखबरी दे दी है। इस न्यूज से फैंस बेहद हैरान हैं। इसकी जानकारी देते हुए देबीना ने अपने इंस्टा पर खास मैसेज लिखा।
देबीना ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनके हाथों में सोनोग्राफी रिपोर्ट है। गुरमीत ने गोद में बेटी लियाना को लिया हुआ है। फोटो को शेयर कर देबीना ने लिखा, ‘कुछ फैसले सही समय पर होते हैं और उन्हें कोई नहीं बदल सकता है…यह एक ऐसा आशीर्वाद है..हमें पूरा करने के लिए जल्द ही आ रहा है बेबी नंबर 2।’
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1559455733267439617?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि गुरमीत और देंबिना ने साल 2011 में शादी की थी। शादी करने से पहले भी दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों की मुलाक़ात काम के दौरान ही हुई थी। सेट ‘रामायण’ पर दोनों एक दूसरे से मिले थे। जिसमें गुरमीत ने राम का किरदार निभाया था तो वहीं देंबिना ने सीता का रोल किया था। कैमरे पर राम और सीता का किरदार निभाने वाले कपल्स एक दूसरे से कब प्यार कर बैठे यह इन्हें भी नहीं पता चला।
देबिना ने शादी के 11 साल बाद बड़ी मुश्किलों के बाद पहली बच्ची को जन्म दिया था। उनकी प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशंस रहे थे अब एक बार वो फिर से प्रेग्नेंट हैं। इसके अलावा देबीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, वे लास्ट साल 2020 में टीवी शो ‘अलादीन- नाम तो सुना होगा’ में नजर आई थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो