script

‘भाबीजी घर पर हैं’ के इस एक्टर ने रचाई शादी, दुल्हन संग पहली तस्वीर आई सामने

locationमुंबईPublished: May 08, 2019 04:45:48 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

‘भाबीजी घर पर हैं’ की टीम के अलावा सोशल मीडिया फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

deepesh bhan

deepesh bhan

कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी की पहली खूबसूरत तस्वीर भी सामने आ चुकी है। उनकी तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को दिपेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

deepesh bhan

‘भाबीजी घर पर हैं’ के फैंस मलखान यानी दिपेश भान को काफी पसंद करते हैं। वहीं उनकी शादी की खबर सुनकर वह काफी खुश हैं। पत्नी संग एक्टर ने अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरी शादी हो चुकी है…नई दुनिया में पत्नी के साथ एंट्री मार चुका हूं।’

 

deepesh bhan

इस तस्वीर में दिपेश की नई नवेली दुल्हन महरुन रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं दिपेश ने क्रीम और महरुन कलर की शेरवानी पहने हैं। दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। ‘भाबीजी घर पर हैं’ की टीम के अलावा सोशल मीडिया फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

 

ट्रेंडिंग वीडियो