scriptक्या दया भाभी के बाद अब जेठालाल का ये दोस्त छोड़ रहा taarak mehta ka ooltah chashmah? | Patrika News
TV न्यूज

क्या दया भाभी के बाद अब जेठालाल का ये दोस्त छोड़ रहा taarak mehta ka ooltah chashmah?

4 Photos
4 years ago
1/4

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी (Comedy show) शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah) कई सालों से दर्शकों की पसंद बना हुआ है। इसके किरदार लोगों को काफी पसंद आते हैं। कई वर्षों से चल रहे इस शो में अब तक बहुत कम किरदार बदले हैं। अब खबर आ रही है कि दयाबेन (Daya Bhabhi) के बाद अब इस शो में रोशन सिंह सोढ़ी (Roshan Singh Sodhi) का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह जल्द ही शो छोड़ सकते हैं।

2/4

खबरें आ रही हैं कि गुरुचरण ने इस शो को छोड़ने का मन बना लिया है। हालांकि चैनल,शो की टीम या खुद एक्टर की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

3/4

बता दें कि इससे पहले भी गुरुचरण कुछ समय तक इस शो से बाहर रह चुके हैं। उस वक्त उनकी जगह दूसरे एक्टर ने रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। हालांकि कुछ समय बाद फिर से गुरुचरण की शो में एंट्री हो गई थी।

4/4

अब एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म है कि गुरुचरण शो छोड़ सकते हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे अफवाह बताया गया है। वहीं शो में दया भाभी के किरदार में नजर आईं दिशा वाकानी की वापसी के कयास भी काफी समय से चल रहे हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.