scriptDipika Kakar ने शुरू की Eid की तैयारियां, बर्तन धोते दिखे पति Shoaib Ibrahim | Dipika Kakar preparation for Eid 2020 shares a video on YouTube | Patrika News

Dipika Kakar ने शुरू की Eid की तैयारियां, बर्तन धोते दिखे पति Shoaib Ibrahim

locationनई दिल्लीPublished: May 23, 2020 07:30:32 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

रमजान (Ramzan) के महीने में दीपिका (Dipika) भी रोजा रख रही हैं और ईद (Eid) का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इसके साथ ही दीपिका ने एक वीडियो के जरिए बताया कि वह कैसे घर पर ईद की तैयारी कर रही हैं।

dipika.jpg
नई दिल्ली: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और Big Boss 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती हैं। इन दिनों दीपिका भी लॉकडाउन में घर पर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसकी तस्वीरें भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और जैसे कि इन दिनों रमजान के महीने में वह अपनी इफ्तारी और शहरी का पूरा अपडेट फैंस को देती रहती हैं।
दीपिका ने साल 2018 में टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) से शादी की थी। दोनों ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी के बाद से ही दीपिका परिवार के साथ हर त्यौहार को मनाती हैं। रमजान (Ramzan) के महीने में दीपिका भी रोजा रख रही हैं और ईद (Eid) का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इसके साथ ही दीपिका ने एक वीडियो के जरिए बताया कि वह कैसे घर पर ईद की तैयारी कर रही हैं।
दरअसल, दीपिका ने अपना यूट्यूब चैनल बनाया है। जिसका नाम है, ‘दीपिका की दुनिया’। अपने इस चैनल पर दीपिका ने अपना पहला वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि वह ईद की तैयारी बिना शॉपिंग के कैसी कर रही हैं। वीडियो में पहले दीपिका घर में ही मेहंदी घोलने और इसके रंग को पक्का करने के टिप्स बता रही हैं। इसके बाद एक्ट्रेस बताती हैं कि वह अपनी पुरानी ड्रेस को ही नया लुक देकर इस ईद पर पहनेंगी। इसके बाद दीपिका अपनी ड्रेस को मोडिफाई करने लगती हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्हें शुरू से ही शॉक रहा है, चीजों को सजाने का। वह घर को भी अक्सर क्रिएटिव बनाती रहती हैं। इस दौरान दीपिका के पति शोएब इब्राहिम की भी छोटी सी झलक वीडियो में देखने को मिलती है। दरअसल, शोएब किचन में बर्तन धो रहे होते हैं, इस दौरान उनसे एक कांच का गिलास टूट जाता है। उसी को लेकर वह दिखाने आते हैं कि उनसे ग्लास टूट गया है। इस पर दीपिका कहती हैं ये क्यूट हैं ना। आप भी देखिए वीडियो-
https://youtu.be/GKmCnB1X8xQ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो