scriptटीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का बेडरुम वीडियो हुआ Viral, पति के साथ कर रही थी टाइम स्पेंड और फिर… | Divyanka Tripathi Bedroom Video Viral With Husband | Patrika News

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का बेडरुम वीडियो हुआ Viral, पति के साथ कर रही थी टाइम स्पेंड और फिर…

Published: Apr 22, 2018 05:37:46 pm

Submitted by:

Amit Singh

दिव्यांका त्रिपाठी का एक बेडरुम वीडियो Viral हो चुका है।

divyanka

divyanka

मशहूर टीवी एक्टेरस दिव्यांका त्रिपाठी अपने शो ये है मोहब्बतें के कारण घर-घर में चर्चित है। शो में उनका किरदार ईशिता भल्ला को दर्शक काफी पंसद करते हैं। अपनी इस शोहरत के कारण वो आए दिन मीडिया में सुर्खियों में भी रहती हैं। वह जो भी करती हैं वह Viral हो जाता है,लेकिन इस बार वो कुछ अलग करणों से चर्चा में हैं। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी का एक बेडरुम वीडियो Viral हो चुका है।

वीडियो में वो अपने पति विवेक दहिया के साथ बेडरुम में हैं। दिव्यांक जहां टीवी देख रही हैं तो विवेक मोबाइल में व्यस्त हैं।विवेक इतने ज्यादा बिजी है कि दिव्यांका उनको बार-बार स्नैक्स खिला रही हैं, लेकिन विवेक उनपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस हरकत से दिव्यांका थोड़ा इरिटेट हो जाती हैं और गुस्से में आकर वो विवेक को सबक सिखाने के लिए स्नैक्स की जगह मिर्ची खिला देती हैं। मिर्ची खाते ही विवेक अपना फोन छोड़ भागते हुए रूम से बाहर निकल जाते हैं।

 

असल वजह
दिव्यांका का यह वीडियो काफी मजेदार हैं।बता दें, उन्होंने ऐसा असल में किया है, लेकिन विवेक से बदला लेने नहीं बल्कि एक मोबाइल ऐप को प्रमोट करने के लिए।

करियर
दिव्यांका त्रिपाठी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी पर बतौर एंकर से किया था। उन्होंने एक्टिंग डेब्यू की शुरुआत दूरदर्शन की टेलीफिल्म्स से किया था। 2017 में वो पति विवेक दहिया के साथ ‘नच बलिये’ में शामिल हुई थीं, और वे शो की विजेता भी बनी थी। दिव्यांका त्रिपाठी सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से चर्चा में आई थीं। इस सीरियल में डबल रोल किया था। इन दिनो उनका शो ‘ये है मोहब्बतें’काफी पॉपुलर है। यह 2013 में शुरू हुआ था, और अभी तक चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो