scriptफोटो पर भद्दा कमेंट करते ही यूजर की आई शामत, दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर सुनाई खरी-खोटी | divyanka tripathi instagram post trolled for body shamming | Patrika News

फोटो पर भद्दा कमेंट करते ही यूजर की आई शामत, दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर सुनाई खरी-खोटी

Published: Apr 14, 2018 11:18:40 am

Submitted by:

Riya Jain

हाल में उन्होंने एक और तस्वीर इंस्टा पेज पर शेयर की। एक यूजर ने फोटो पर भद्दा कमेंट किया और 33 वर्षीया एक्ट्रेस की बॉडी को लेकर अपशब्द कहे।

divyanka tripathi

divyanka tripathi

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर दिन वह अपनी तस्वीरें प्रशंसको के लिए शेयर करती हैं। हाल में उन्होंने एक और तस्वीर इंस्टा पेज पर शेयर की। इस तस्वीर में वह पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही थी। जहां एक और उनकी तस्वीर पर लोग अच्छे कमेंट कर रहे थे। वहीं हाल में एक यूजर ने फोटो पर भद्दा कमेंट किया और 33 वर्षीया एक्ट्रेस की बॉडी को लेकर अपशब्द कहे।

दवाईयों की हैवी डोज ले रहे कपिल शर्मा , एक दिन में खा रहे 23 गोलियां!

🤗❤️😘

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

divyanka tripathi birthday

लेकिन दिव्यांका को यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने यूजर को लंबे चौड़ा पोस्ट लिखकर कमेंट का करारा जवाब दिया। दिव्यांका ने लिखा, “मुझे अपने महिला होने पर गर्व है…और किसी भी महिला को इस पर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। भगवान ने हमें किसी उद्देश्य से इस तरह बनाया है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जिस पर शर्म महसूस की जाए। अच्छी बात है, तुमने इस विषय को उठाया।”

divyanka tripathi birthday

दिव्यांका यहीं नही रुकी और उन्होंने आगे लिखा, “इंसान ने गर्मी और ठंड से बचने के लिए खुद को ढंकना शुरू किया था न कि तुम्हारी जैसी गंदी सोच के लोगों से क्योंकि उस समय तुम जैसे लोगों का कोई अस्तित्व नहीं था।लेकिन अब ऐसा करना पड़ेगा…अजंता-एलोरा जाओ और भारतीय भगवानों को प्राकृतिक अंदाज में देखो। हर औरत देवी है और देवियों को उनके कपड़ों से नहीं बल्कि कर्मा और ताकत से परिभाषित किया जाता है। इसलिए इज्जत करो!”

ट्रेंडिंग वीडियो