scriptNaagin 5: एकता कपूर के सीरियल के लिए बनी Divyanka Tripathi और Asim Riaz की जोड़ी तो एक्ट्रेस ने बताया सच | divyanka tripathi reaction to be cast in ekta kapoor naagin 5 asim | Patrika News

Naagin 5: एकता कपूर के सीरियल के लिए बनी Divyanka Tripathi और Asim Riaz की जोड़ी तो एक्ट्रेस ने बताया सच

Published: Jun 06, 2020 02:26:15 pm

Submitted by:

Neha Gupta

नागिन 5 में एंट्री को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने बताई सच्चाई (Divyanka Tripathi on Naagin 5)
आसिम रियाज के साथ बनाई जा रही जोड़ी! (Divyanka paired opposite Asim)
कृतिका सेंगर, दीपिका कक्कड़ और हिना खान का नाम भी है शामिल (Kratika Sengar and Dipika Kakar)

Asim Riaz and Divyanka Tripathi

Asim Riaz and Divyanka Tripathi

नई दिल्ली | एकता कपूर के चर्चित सीरियल नागिन की चौथी सीरीज खत्म होने के बाद नागिन 5 (Ekta Kapoor Naagin 5) को लेकर हर तरफ खबरें छाई हुई हैं। फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि नागिन 5 (Naagin 5) के लिए किन एक्टर्स का सेलेक्शन एकता कपूर ने किया है। हाल ही में जब नागिन 5 का फस्ट पोस्टर सामने आया तो हर किसी की बेसब्री और भी बढ़ गई। वहीं पहले फैंस ने एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और हिना खान (Dipika Kakar and Hina Khan) के नाम के कयास लगाए थे। लेकिन उसके बाद खबरें दिव्यांका त्रिपाठी, आसिम रियाज और कृतिका सेंगर (Divyanka Asim and Kratika) पर आकर रुक गई। जिसको लेकर दिव्यांका ने अब पूरी सच्चाई बताई है। उन्होंने एक फैन का जवाब देते हुए नागिन 5 (Divyanka Tripathi in Naagin 5) में उनकी एंट्री को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

https://twitter.com/Divyanka_T/status/1268815270061019139?ref_src=twsrc%5Etfw

एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल नागिन 5 के लिए दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi feaured in Naagin 5) का नाम सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। दिव्यांका की फैन फॉलोइंग (Divyanka Tripathi Fans) भी टीवी स्टार्स में सबसे ऊपर है। ऐसे में उनको नागिन के रूप में देखने के लिए फैंस बेकरार थे लेकिन दिव्यांका ने सच का खुलासा (Divyanka Tripathi Naagin 5 Clarification) करते हुए सभी का दिल तोड़ दिया है। दिव्यांका ने ट्विटर पर एक फैन द्वारा बनाए गए कोलाज पर जवाब (Divyanka Reaction on Naagin 5 Poster) दिया है। इस फोटो में दिव्यांका के साथ बिग बॉस फेम आसिम रियाज और टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर नजर आ रही हैं। दिव्यांका ने लिखा नहीं ये खबर झूठी है (Divyanka Naagin 5 False News)।

वहीं दिव्यांका के इस रिप्लाई के बाद उन्होंने स्पॉटबॉय से बातचीत में भी खुलासा किया कि नागिन 5 के लिए अपना नाम देखकर वो खुद हैरान हैं। दिव्यांका ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये अफवाह कहां से आई लेकिन मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं। बाकि जिन लोगों का नाम लिया जा रहा है उनको लेकर मैं कुछ नहीं कह सकती लेकिन मैं यकीनन नहीं हूं। दिव्यांका कुछ ही दिनों पहले प्रोड्यूसर भी बनी हैं। उन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस (Divyanka Tripathi Producer) खोला है जिसमें वो डिजिटल प्लेटफॉर्म से शुरुआत करेंगी।

बता दें कि रिसेन्टली एकता कपूर ने नागिन 4 (Ekta Kapoor Naagin 4) को बंद करने का ऐलान किया था। नागिन 4 में निया शर्मा, रश्मि देसाई और जैसमिन भसीन दिखाई दिए थे। जो नागिन 5 का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं शो के डायरेक्टर की तरफ से ये भी क्लीयर किया गया था कि रश्मि देसाई (Rashami desai) और निया शर्मा (Nia Sharma) के बाहर जाने का कारण बजट बिल्कुल भी नहीं था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो