scriptये है मोहब्बते की इशिता थाईलैंड में इस तरह मना रही हैं अपना जन्मदिन, देखें तस्वीरें… | Patrika News
मनोरंजन

ये है मोहब्बते की इशिता थाईलैंड में इस तरह मना रही हैं अपना जन्मदिन, देखें तस्वीरें…

8 Photos
6 years ago
1/8

जैसा की हम सब जानते हैं आज टीवी की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने पति विवेक दहिया के साथ पहले से थाईलैंड पहुंच चुकी हैं। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हॅालीडे की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

 

2/8

विवेक ने भी दिव्यांका का बर्थडे सेलिब्रेट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यकीनन ये मौका काफी खास बनता जा रहा है। इसके अलावा खबर है की दिव्यांका अपने सीरियल ये हैं मोहब्बते को बाय-बाय कहने वालीं हैं।

3/8

जी हां हाल में आखिरी एपिसोड शूट किया गया है जिसमें आपने देखा कि दिव्यांका उर्फ़ इशिता ने अपनी मौत का सीन शूट किया। इशिता की विदाई पर सेट के कई लोग भावुक हो गए।

 

4/8

लेकिन अगर आप लोग सोच रहे हैं की हिना खान की तरह अब दिव्यांका भी सीरियल से जा रही है तो बता दें ऐसा नहीं है। जी हां दिव्यांका का इशिता वाला किरदार इस सीरियल से खत्म किया जा रहा है ना कि उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

 

5/8

खबरों की माने तो दिव्यांका की एंट्री एक नए अवतार के साथ ये है मोहब्बतें में दोबारा होने वाली है। इस वक्त दिव्यंका ने बस एक छोटा सा ब्रेक लिया है।

 

6/8

स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ये है मोहब्बतें के अंतिम एपिसोड में आपने देखा कि इशिता शादी की साड़ी पहने हुए अपनी आख़िरी साँसे ले रही है। मुंबई के चान्दिवली स्टूडियो में दिव्यांका ने अपना आखिरी शूट पूरा किया है। और इस सीन में करण पटेल ने भी उनका खूब साथ दिया।

 

7/8

हमेशा की तरह एकता कपूर के इस शो में भी हिरोइन के किरदार को मार गिराया है और अब वे जल्द ही नए अवतार के साथ लीड अभिनेत्री के तौर पर एंटर करेंगी।

 

8/8

बता दें ये है मोहब्बते पिछले तीन सालों से टीवी पर छाया हुआ है। इस सीरियल में अभी तक काफी ट्वीस्ट और टर्नस दिखाए गए हैं। इस सीरियल का लीड किरदार करण पटेल और दिव्यंका त्रिपाठी निभा रही हैं। इस सीरियल को लोग इतना पसंद करते हैं कि टीआरपी के मामले में ज्यादातर यह सीरियल नम्बर 1 पर ही रहता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.