scriptबच्चे के लिए एकता कपूर ने ऑफिस को ही बना दिया क्रेच, पूरी टीम ऐसे रखती हैं ख्याल | Ekta Kapoor Opens Creche For Son Ravie In Office | Patrika News

बच्चे के लिए एकता कपूर ने ऑफिस को ही बना दिया क्रेच, पूरी टीम ऐसे रखती हैं ख्याल

locationमुंबईPublished: May 28, 2019 05:13:11 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

इसी साल मार्च में एकता सरोगेसी के जरिए मां बनी है। जिसके बाद उनकी जिंदगी में आए नए मेहमान ….

Ekta Kapoor

Ekta Kapoor

बॉलीवुड सेलेब्स बिजी शेड्यूल के कारण अपने बच्चों की देखभाल ठीक से कर नहीं पाते है। इसलिए वे अपने बच्चों को नैनी के पास छोड़े है। अक्सर देखा जाता है कि तैमूर अपनी नैनी के साथ नजर आता है वहीं अबराम के लिए उनकी मां गौरी खान हफ्ते में तीन दिन बच्चे के लिए निकालती है। लेकिन टेलीविजन की क्वीन कहने जानी वाली एकता कपूर ने इन सबसे अलग अपने नवजात बेटे रवि कपूर के लिए ऑफिस में ही क्रेच खोल दिया है।

 

 

Ekta Kapoor

आपको बता दें कि इसी साल मार्च में एकता सरोगेसी के जरिए मां बनी है। जिसके बाद उनकी जिंदगी में आए नए मेहमान के लिए कई बदलाव किए है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि उन्होंने अपनी ऑफिस में किया है जिससे वो अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा समय दे सके। एकता ने बच्चे की देखभाल के लिए ऑफिस में क्रेच बना लिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, एकता ने कहा कि ‘मैं इस समय अपने बच्चे के साथ ही अपना समय बिताना चाहती हूं। मैं ऑफिस से घर भी जल्दी जाने की कोशिश करती हूं।’ वह रवि को अक्सर अपने साथ ऑफिस में ले आती हैं और पूरी टीम उनके बच्चे का ध्यान रखती है। वो उसे खिलाते हैं उसका ध्यान रखते हैं और एक परिवार की तरह से उसकी देखभाल करते हैं।

Ekta Kapoor

ट्रेंडिंग वीडियो