script

‘Naagin 3’ में आया बड़ा ट्विस्ट, काली नागिन शेषा का खुल गया राज

locationमुंबईPublished: May 21, 2019 03:22:43 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है जिसमें नजर आ रहे रॉकी और ऋतिक ….

naagin 3

naagin 3

टीवी का मशहूर शो ‘Naagin 3’ इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो के फिनाले में अब बस कुछ दिनों ही बचे है। दर्शक इस शो को बहुत पसंद कर रह है। इस शो में आ रहे नए*नए ट्विस्ट सभी को पसंद आ रहे है। हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर दर्शकों में मन में आने वाले शो को लेकर काफी उत्सुकता बन गई है।

 

ekta kapoor

शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है जिसमें नजर आ रहे रॉकी और ऋतिक असल में वो है ही नहीं। रॉकी और ऋतिक का रूप लेकर शेषा शिवांगी के पास जाती है और प्रोमो में जब शिवांगी, रॉकी और ऋतिक पर हमला करेगी तो वो दोनों अचानक से काली नागिन यानी शेषा के रुप में आ जाती है।

प्रोमो में अपने असली रूप में आने के बाद शेषा इस बात का खुलासा करती है कि, ‘आखिर में रॉकी न नहीं बल्कि काली नागिन ने ही रूप बदल कर शिवांगी को मारने की कोशिश की थी। ताकि उसको इस बात का पता न चल सके कि इस साजिश के पीछे आखिर कौन है।’

ekta kapoor

अपने ऊपर हुए हमले का सच जान कर शिवांगी भी काफी हैरान नजर आएगी। दर्शकों को ‘नागिन 3’ के फिनाले में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

ekta kapoor

ट्रेंडिंग वीडियो