scriptTriple X को लेकर विवादों में आईं Ekta Kapoor पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर, लॉकडाउन के चलते बंद है मंदिर | ekta kapoor visits siddivinayak temple in lockdown videos triple x con | Patrika News

Triple X को लेकर विवादों में आईं Ekta Kapoor पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर, लॉकडाउन के चलते बंद है मंदिर

Published: Jun 08, 2020 08:52:44 pm

Submitted by:

Neha Gupta

जन्मदिन के मौक पर एकता कपूर पहुंची सिद्धिविनायक (Ekta Kapoor Visits Siddivinayak Temple)
लॉकडाउन के चलते बाहर से दर्शन करके लौटीं (Ekta Kapoor Siddivinayak in Lockdown)
‘XXX 2’ को लेकर विवादों में हैं एकता कपूर (Ekta Kapoor XXX2 Controversy)

Ekta Kapoor Visits Siddhivinayak Temple

Ekta Kapoor Visits Siddhivinayak Temple

नई दिल्ली | टीवी की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) आजकल विवादों में घिरी हुई हैं। वेब सीरीज XXX – 2 (Ekta Kapoor XXX2 Controversy) में दिखाए जाने वाले सेक्स सीन को लेकर ये मामला गर्माया था। एक सीन में भारतीय सेना और उनकी पत्नियों का अपमान करने का एकता पर आरोप लगाया गया जिसके बाद उन्होंने भी इसका करारा जवाब दिया था। इसी बीच कल यानी 7 जून को एकता कपूर का जन्मदिन (Ekta Kapoor birthday) था। एकता अपने बर्थडे के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर जरूर जाती हैं लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते ऐसा लग रहा था कि वो नहीं जाएंगी। हालांकि एकता की सालों की परम्परा (Ekta Kapoor Siddhivinayak Ritual) ये लॉकडाउन भी नहीं तोड़ पाया। वो मंदिर बंद होने के बावजूद सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) पहुंची और भगवान के बाहर से दर्शन (Ekta Darshan from outside) किए।

वैसे तो अब अनलॉक 1 (Unlock 1) शुरू हो चुका है। 8 जून से कई जगहों के धार्मिक स्थलों को भी खोल दिया गया है लेकिन मुंबई में कोरोना के ज्यादा मामलों को देखते हुए मंदिरों (Religious places in Maharashtra closed) को अभी नहीं खोला गया है। एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धिविनायक के दर्शन करने की वीडियोज़ साझा (Ekta Kapoor Siddhivinayak Videos) की हैं। एक वीडियो में पूजारी पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में एकता बता रही हैं कि वो भगवान के बाहर से ही दर्शन कर रही हैं। एकता कपूर के जन्मदिन पर उनको कई सेलेब्स और फैंस ने ढेरों बधाईयां दी थीं।

4_7.jpg

वहीं हाल ही में एकता ने हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau)को करारा जवाब देते हुए कहा था कि सेक्स बुरा है मगर रेप करना सही है। ये मामला तब बढ़ा जब हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता के खिलाफ सेना का अपमान करने को लेकर एफआईआर करा दी। हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो बनाया (Hindustani Bhau video on Ekta) जिसमें उन्होंने एकता और उनके परिवार को लेकर कई सारी बाते बोलीं। इसके बाद एकता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि भारतीय सेना से माफी मांगने (Ekta Kapoor Apology) में हमें कोई संकोच नहीं है। यहां तक कि वेबसीरीज से उस सीन को हटा दिया गया है। लेकिन एक आदमी है जिसने मुझे और मेरी मां को लेकर बहुत कुछ बोल दिया है। उसने मुझे और मेरी मां को गालिया दी और रेप की धमकी तक डे (Ekta Kapoor rape threats) डाली। इस मुद्दे को पर्सनल बनाया गया है, अब मैं चुप नहीं रह सकती। एकता ने कहा कि साइबर बुलिंग (Ekta Kapoor on Cyber bulling) पर वो चुप नहीं रहेंगी वरना ये कल को किसी को और भी कहा जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो