TV न्यूज

Elvish Yadav का खेल हुआ खत्म! यूट्यूबर सागर ठाकुर से पंगा पड़ा महंगा, इन आरोपों के खिलाफ FIR दर्ज

Elvish Yadav FIR: एल्विश यादव का यूट्यूबर सागर ठाकुर के साथ मारपीट (Elvish Yadav-Sagar Thakur Viral Video) करने का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने बिग बॉस विनर एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR में सागर ठाकुर ने एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए दावा किया कि एल्विश ने जानबूझकर उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की।

Mar 09, 2024 / 08:12 am

Gausiya Bano

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज

Elvish Yadav FIR: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉग OTT विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने दूसरे यूट्यूबर ‘मैक्सटर्न’ के नाम से मशहूर सागर ठाकुर (Maxtern aka Sagar Thakur) के साथ जमकर मारपीट की। जिसके बाद सागर ठाकुर ने एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की। अपनी शिकायत में सागर ठाकुर ने दावा किया कि एल्विश यादव ने उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की ताकि वह अक्षम हो जाए।
सागर ठाकुर के मुताबिक, एल्विश यादव सहित 8-10 लोग 8 मार्च करीब 12:30 बजे आकर उनसे मारपीट करने लगे थे। उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी और जान से मारने की भी धमकी दी। जिसके बाद सागर ठाकुर लगभग बेहोश हो गए थे।


इसके अलावा गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ IPC की धारा 147 (दंगा करने की सजा), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें

Elvish Yadav Video: नई चमचमाती Rolex घड़ी दिखाते नजर आए एल्विश, कीमत इतनी कि आम आदमी खरीद ले घर!





दरअसल, सागर ठाकुर ने अपनी FIR में बताया कि पिछले कुछ महीनों से एल्विश यादव के फैन पेजों ने नफरत और दुष्प्रचार फैलाया है, जिससे वह काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। जिसके बाद मैंने एक NGO से सलाह ली। इसके बाद एल्विश यादव ने सागर ठाकुर से मिलने के लिए कहा था, लेकिन सागर को लगा कि मुंह से बातचीत होकर मामला निपट जाएगा। लेकिन जब एल्विश यादव उनके स्टोर पर आए तो 8-10 गुंड़ों के साथ आए, जो नशे की हालत में थे। और उन्होंने सागर ठाकुर को पीटना शुरू कर दिया। इसके साथ गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दी।

यहा पढ़ें: टीवी की ताजा खबरें

बता दें कि यह मामला नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को रेव पार्टियों (Elvish Yadav Rave Party) में सांप के जहर की आपूर्ति से जुड़े मामले के लगभग 4 महीने बाद आया है।

Hindi News / Entertainment / TV News / Elvish Yadav का खेल हुआ खत्म! यूट्यूबर सागर ठाकुर से पंगा पड़ा महंगा, इन आरोपों के खिलाफ FIR दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.