दोनों के बीच इंटीमेट सीन:
दरअसल हाल ही सीरियल में दिखाया गया था कि कुणाल अपनी पत्नी के भाई की शादी को छोड़कर बीवी मौली की दोस्त नंदिनी के घर चला जाता है। वहां पर दोनों के बीच कुछ ऐसा होता है जिसकी उम्मीद नंदिनी ने कभी नहीं की थी। बता दें कि जैसे ही कुणाल उसके घर पहुंचता है वह उसे गिरने से संभालता है। वह नंदिनी को यकीन दिलाता है कि वह अब सुरक्षित है। इसके बाद ही कुणाल और नंदिनी नजदीक आते है। इसके बाद दोनों के बीच इंटीमेट सीन दिखाया गया।
भड़के लोग:
कलर्स चैनल ने इस सीन का वीडियो शेयर किया। जिसके बाद इसे देख दर्शक भड़क गए। फैंस ने अपनी भड़ास निकालते हुए इस सीरियल को बंद करने की मांग की। लोगों ने ये भी कहा कि टीवी शो हर घर में देखा जाता है। टीवी पर इस तरह के कंटेंट दिखाया जाएगा तो समाज पर इसका गहरा असर पड़ेगा। एक यूजर ने लिखा,’ कृप्या इस शो को बंद कर दीजिये यह समाज को गलत संदेश दे रहा है।’ एक और यूजर ने लिखा, शो में ऐसा नहीं दिखाना चाहिये।’ शक्ति अरोड़ा और दृष्टि धामी के अलावा सीरियल में अदिति शर्मा अहम रोल प्ले करती नजर आ रही हैं।