रॉकी जयसवाल समय-समय पर अपनी गर्लफ्रेंड हिना खान को कुछ ना कुछ चीज देते रहते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे को साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। रॉकी ने हाल ही में हिना को अनोखा गिफ्ट दिया है। जी हां, हिना खान को अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से आईपेड मिला है।
बॉयफ्रेंड से गिफ्ट पाकर हिना खान काफी खुश नजर आ रही है। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉकी की स्टोरी शेयर कर यह जानकारी अपने फैंस को दी है और इसमें आईपैड साफ़ दिखाई दे रहा है जो शानदार लग रहा है।