TV न्यूज

HOLI 2019: ‘अंगूरी भाभी’ समेत इन टीवी सेलेब्स ने बताया अपने पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में

होली के रंगों में रंगने के लिए टीवी के कुछ सितारों ने अपने पसंदीदा होली ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे मेें बताया।

मुंबईMar 17, 2019 / 11:08 am

Amit Singh

HOLI 2019 TV CELEBS TALK ABOUT TRAVEL DESTINATION ON HOLI

होली की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। ऐसे में आम से लेकर खास हर कोई होली को खास अंदाज में मनाने की तैयारियां कर रहा है। इस बीच सेलिब्रेटीज ने भी होली के खास प्लान बना लिए हैं। अंगूरी भाभी से लेकर नागिन के माहिर तक ने होली को खास बनाने की पूरी प्लानिंग कर ली है। होली के रंगों में रंगने के लिए टीवी के कुछ सितारों ने अपने पसंदीदा होली ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे मेें बताया।होली के रंगों में रंगने के लिए टीवी के कुछ सितारों ने अपने पसंदीदा होली ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे मेें बताया।

शुभांगी अत्रे : ‘मथुरा-वृंदावन’
मथुरा-वृंदावन की फूलों की होली दुनियाभर में मशहूर है। यहां होली का उत्सव पूरे एक हफ्ते तक मनाया जाता है। इस दौरान आप यहां के खाने पीने का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

पर्ल वी पूरी : ‘आंनदपुर साहिब’
होली के कुछ अलग रंग देखना चाहते हैं तो पंजाब के आंनदपुर साहिब जरूर जाएं। यहां आपको सिख अंदाज में होली के रंग की जगह करतब और कलाबाजी देखने को मिलेगी जिसे होला मोहल्ला कहा जाता है।

हैली शाह : ‘उदयपुर’
होली को अगर आप शाही अंदाज में मनाने के मूड में हैं तो उदयपुर आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकता है। यहां होली काफी भव्यता के साथ मनाई जाती है।

मनीष गोपलानी : ‘दिल्ली की होली’
दिल्ली की होली का रंग थोड़ा अलग और बहुत ज्यादा मजेदार होता है। यहां रंगों के साथ ही सुर और संगीत की धूम रहती है। खाने पीने की लजीज चीजें और जगह-जगह चल रहे होली के प्रोग्राम आपको यहां आने का निमंत्रण देते हैं।

महिका शर्मा : ‘पुरूलिया’
पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में भी होली को बहुत ही अलग ढंग से मनाया जाता है। होली के दिन यहां पारंपरिक नृत्य और संगीत का मजा लिया जा सकता है। अगर आपको भी घूमने-फिरने का शौक है तो आप यहां घूम सकते हैं।

मनु पंजाबी : ‘बरसाने की होली’
यूपी के बरसाना की होली देखने के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। यहां की लठ्ठमार होली का अंदाज बहुत ही अलग है और यहां तीन दिन होली खेली जाती है।

Home / Entertainment / TV News / HOLI 2019: ‘अंगूरी भाभी’ समेत इन टीवी सेलेब्स ने बताया अपने पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.