scriptप्रियंका चोपड़ा की तरह वर्सटाइल बनना चाहती हैं ये टीवी एक्ट्रेस, सीख रही हैं हर तरह का हूनर | I want to be as versatile as Priyanka Chopra : Swardha Thigale | Patrika News

प्रियंका चोपड़ा की तरह वर्सटाइल बनना चाहती हैं ये टीवी एक्ट्रेस, सीख रही हैं हर तरह का हूनर

locationमुंबईPublished: Jul 12, 2019 05:06:16 pm

मैं प्रियंका चोपड़ा की तरह एक वर्सटाइल एक्टर बनना चाहती हूं स्वर्धा थिगले….

Swardha Thigale

Swardha Thigale

टीवी शो ‘प्यार के पापड़’ में ओमकार और शिविका की जोड़ी को बहुत सराहा जा रहा है। शो में पूणे की रहने वाली स्वर्धा थिगले (शिविका) अपनी एक्टिंग को लेकर दर्शकों से खूब तारीफ बटोर रही हैं। उनका कहना है कि वह खुद को परफेक्ट रखने के लिए प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करती हैं।

Swardha Thigale

स्वर्धा थिगले ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा एक वर्सटाइल एक्टर हैं उनकी एक्टिंग का हुनर बॉलीवूड से लेकर हॉलीवुड तक प्रसिद्ध है। वह खुबसूरती के साथ इंटेलिजेंस का एक परफेक्ट उदहारण हैं। उन्होंने हर तरह का रोल किया है। मराठी भाषा का ज्ञान कम होने के बावजूद उन्होंने कई फिल्मों में बखूबी मराठी भाषा का प्रयोग किया है।

Swardha Thigale

मैं भी उनकी तरह एक वर्सटाइल एक्टिंग करना चाहती हूं। एक मराठी भाषी होने के नाते मैंने कई मराठी सीरियल्स किए हैं और अब मैं हिंदी कर रही हूं, इसी प्रकार मैं हर तरह की भाषा में काम करना चाहती हूं। कुछ नया सीखना हमेशा अच्छा ही होता है। मैंने एक्टिंग के लिए हर तरह का हूनर सीखकर खुद को पूरा करने की कोशिश की है फिर चाहे वो डांस हो या सिंगिंग। मैं आगे भी इसे बनाए रखूंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो