scriptसलमान खान नहीं बल्कि अजय देवगन के सहारा सफलता पाने जाते थे सुनील ग्रोवर, जानिए क्यों? | I would mimic Ajay Devgn was desperate to get noticed sasy Sunil Grove | Patrika News

सलमान खान नहीं बल्कि अजय देवगन के सहारा सफलता पाने जाते थे सुनील ग्रोवर, जानिए क्यों?

locationमुंबईPublished: Jun 04, 2019 03:45:49 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सुनील कॉमेडी के साथ-साथ शानदार मिमिक्री भी करते है। उन्होंने बताया कि फिल्म …

 सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर

बॉलीवुड अभिनेता सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए है। सुनील ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘गुत्थी’ और ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ के किरदार से बहुत लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन टीवी पर धमाका मचाने से पहले, वह ‘प्यार तो होना ही था’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ‘फैमिली: टाइस ऑफ ब्लड’ जैसी फिल्मो में काम कर चुके हैं।

salman khan

सुनील कॉमेडी के साथ-साथ शानदार मिमिक्री भी करते है। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन के साथ शूटिंग के दौरान, वह सुपरस्टार और बाकि लोगो की मिमिक्री करते थे। ताकि लोगों का ध्यान उनकी तरफ आ सकें। बता दें कि मुंबई आने के बाद सुनील की यह पहली फिल्म थी।

उन्होंने बताया- ‘मैं सेट पर सभी की मिमिक्री करता था जिसमे अजय और यूनिट के सदस्य शामिल थे। मेरे लिए, चीजों का अनुभव लेना ज्यादा महत्वपूर्ण था। मैं लोगो का ध्यान आकर्षित करने के लिए बेताब था।’ सुनील को टीवी से फैन फोल्लोविंग मिली हो, लेकिन वो शुरुआत से ही फिल्में और बॉलीवुड से जुड़ना चाहते थे।
ajay devgan
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो