scriptअगर करण जौहर बने प्रधानमंत्री तो ये सितारे होंगे मंत्रिमण्डल में, अक्षय कुमार को देंगे ये मंत्रालय | If Karan Johar Was PM, Akshay Kumar Would be Health Minister | Patrika News

अगर करण जौहर बने प्रधानमंत्री तो ये सितारे होंगे मंत्रिमण्डल में, अक्षय कुमार को देंगे ये मंत्रालय

locationमुंबईPublished: Apr 24, 2019 02:31:02 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

करण जौहर ने बताया कि यदि उन्हें बॉलीवुड का प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो वो किस कलाकार को कौन सा मंत्री बनाएंगे….

Takht
बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक करण जौहर हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड काजोल के साथ कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे। शो के दौरान कपिल ने करण और काजोल के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान करण जौहर ने बताया कि यदि उन्हें बॉलीवुड का प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो वो किस कलाकार को कौन सा मंत्री बनाएंगे।
akshay kumar
कपिल के शो में करण ने कहा कि वह करीना कपूर को मिनिस्टर ऑफ गॉसिप (बातें करने का मंत्री) बना देंगे। वह सुबह जगती हैं और अपनी पीआर टीम को दिन भर की गॉसिप्स जानने के लिए कॉल करती हैं। करीना के बारे में बताने के बाद करण ने कहा कि यदि किसी को ब्रॉडकास्ट मिनिस्टर (प्रसारण मंत्री) बनाना हो तो वह रणबीर कपूर का नाम लेंगे। वो दो दिनों के अंदर हर खबर को अखबार में पब्लिश करा देगा।
kareena kapoor
करण जौहर, वरुण धवन को सोशल मीडिया मंत्रालय देंगे,क्योंकि वह अपना सोशल मीडिया पेज खुद ही संभालते हैं। वह बता सकते हैं कि भाषाई त्रुटियां कहां हुई हैं। इसके बाद करण ने स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए अक्षय कुमार का नाम बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए तो अक्षय से बेहतर कोई नहीं हो सकता। अक्षय इंडस्ट्री का सबसे फिट शख्स है। करण ने सोनम कपूर का नाम फैशन मिनिस्ट्री संभालने के लिए बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो