ऑडिशन के दौरान तरह-तरह के लोग आते हैं और अपना टैलेंट दिखाते हैं। लेकिन एक शख्स ऐसा आया जिसे नेहा कक्कड़ को जबरन किस कर दिया। सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कई सारे कंटेस्टेंट के ऑडिशन की झलकियां हैं। ये सभी वो प्रतियोगी हैं जिनकी परफॉर्मेस से जजेस काफी खुश हुए। वीडियो के आखिरी हिस्से में एक कंटेस्टेंट खूब सारे गिफ्ट्स लेकर स्टेज पर पहुंचता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वो सारे गिफ्ट्स नेहा कक्कड़ को देता है। इसके बाद नेहा उसे हग करती हैं। लेकिन तभी वो नेहा के गाल पर Kiss कर लेता है। शो के होस्ट आदित्य नारायण उसे रोकने की कोशिश भी करते हैं। इसके बाद नेहा तेजी के साथ वहां से दूर हट जाती हैं। इस घटना देखकर दूसरे जज भी हैरान रह जाते हैं।