scriptनेहा पेंडसे ने गुपचुप कर ली सगाई! ‘लव’ के सा थ हाथों में हाथ डाले एक्ट्रेस का फोटो हो रहा वायरल | Is Neha Pendse engaged, photo viral with boyfriend | Patrika News

नेहा पेंडसे ने गुपचुप कर ली सगाई! ‘लव’ के सा थ हाथों में हाथ डाले एक्ट्रेस का फोटो हो रहा वायरल

locationमुंबईPublished: Aug 15, 2019 02:22:47 pm

नेहा पेंडसे ( Neha Pendse ) की वायरल फोटो में दिखाई दे रहे मिस्ट्री मैन का नाम शार्दुल सिंह व्यास है। दोनों ने ही सेम फोटो शेयर की है।

Neha Pendse

Neha Pendse

मुंबई। बिग बॉस 12 में नजर आई एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ( Neha Pendse ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया फोटो शेयर किया है। इस फोटो में नेहा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे के हाथों में हाथ लिया हुआ है और प्यार से निहार रहे हैं।

Neha Pendse

‘मे आई कम इन मैडम’ टीवी शो से सुर्खियों में आई नेहा कपिल शर्मा के एक शो में को-होस्ट के रूप में नजर आई थीं। नेहा की वायरल फोटो में दिखाई दे रहे मिस्ट्री मैन का नाम शार्दुल सिंह व्यास है। दोनों ने ही सेम फोटो शेयर की है। हालांकि दोनों के कैप्शन अलग-अलग हैं। नेहा ने जहां ‘लव’ इमोशन का इमोजी लगाया है वहीं शार्दुल ने लिखा है ‘हैप्पीली इन लव’। दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने बधाईयां भी दे ही हैं।

Neha Pendse

हालांकि नेहा ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। फोटो को देखकर अंदाज लगाना बेहद आसान है। लेकिन फैंस को इंतजार है एक्ट्रेस की ओर से घोषणा का। एक वेबसाइट की पोस्ट के मुताबिक नेहा ने ये माना है कि वह रिलेशनशिप में हैं और प्यार में हैं, लेकिन सगाई की खबर पर रिएक्शन नहीं दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो