scriptJanmashtami 2019: टीवी पर श्रीकृष्ण बनकर रातोंरात बने स्टार, लोग आज भी पूजते हैं भगवान की तरह | janmashtami special tv actors who got popularity for krishna role | Patrika News

Janmashtami 2019: टीवी पर श्रीकृष्ण बनकर रातोंरात बने स्टार, लोग आज भी पूजते हैं भगवान की तरह

locationमुंबईPublished: Aug 24, 2019 02:22:56 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

आपके लिए यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने टीवी पर भगवान श्रीकृष्ण ….

Janmashtami 2019

Janmashtami 2019

देशभर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जन्माष्टमी के खास मौके पर सभी बाल—गोपाल के मंदिरों को सजाया गया है और हर्षोल्लास के साथ पूजा—अर्जना की जा रही है। श्रीकृष्ण के मंदिरों में देशभर में सजावट की जाती है। आज ही के दिन भगवान विष्णु के 8वें अवतार कृष्ण का जन्म हुआ था और आज के दिन व्रत भी रखा जाता है। श्रीकृष्ण की झांकियां निकाली जाती है।
आपके लिए यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने टीवी पर भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर फेमस हुए हैं। इन कलाकारों को देखकर दर्शक सच में ईश्वर मान बैठे थे। इन एक्टर ने अपनी एक्टिंग से इस रोल में जान डाल दी थी।
सर्वदमन डी बनर्जी
साल 1993 में रामानंद सागर के ही ‘कृष्णा’ में सर्वदमन डी बनर्जी ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। स्वप्नल जोशी जहां युवा कृष्ण के किरदार में नजर आए वहीं सर्वदमन ने श्री कृष्ण के बड़े होने के बाद का किरदार छोटे पर्दे पर निभाया। सर्वदमन ने बंगाली होने के बावजूद इस किरदार को बहुत मजबूती से निभाया था। इसके बाद ये ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’ जैसे और भी कई भक्ति सीरियल में श्रीकृष्ण के अवतार में नजर आए।

नीतीश भारद्वाज
बीर आर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण के रोल से नीतीश घर-घर में छा गए। 90 के दशक में नीतीश को देखकर भगवान कृष्ण ही समझ बैठते थे। महाभारत में जब उन्होंने कृष्ण का किरदार निभाया था तब उनकी उम्र 23 वर्ष थी। इस एक किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके अलावा वो ‘विष्ण पुराण’ में विष्णु का किरदार भी निभा चुके हैं। आज इतने सालों बाद भी लोग उन्हें इसी रूप में याद करते हैं। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि ये एक्टर पेशे से डॉक्टर थे और डॉक्टरी छोड़कर उन्होंने एक्टिंग का हाथ थामा था।
स्वपनिल जोशी
रमानंद सागर के कृष्णा में स्वप्नल जोशी को भगवान कृष्ण का किरदार निभाने का मौका मिला। उनकी मासूमियत देखकर ऐसा लगता था जैसे ये साक्षात श्रीकृष्ण हैं। उनका रोल लोगों को बेहद पसंद आया था। 1993 में आए कृष्णा से पहले ही स्वप्नल 1986 में रामानंद सागर के लव कुश सीरियल में कुश का किरदार निभा चुके थे। इसके बाद ये एक्टर कई हिंदी सीरियल और कॉमेडी शो का हिस्सा रहे। आजकल ये मराठी फिल्मों में नजर आ रहे हैं।
Janmashtami 2019
Janmashtami 2019
सौरभ राज जैन
साल 2013 में बने नए महाभारत में सौरभ ने कृष्ण की भूमिका निभाई थी।उन्होंने ‘कसम से’, ‘यहां मैं घर-घर खेली’, ‘परिचय’, ‘देवों के देव महादेव’ और ‘उतरन’ में भी काम किया। लेकिन श्रीकृष्ण के रोल में इन्हें काफी पसंद किया गया। ये एक्टर भगवान शिव और विष्णु के किरदार में भी नजर आ चुके हैं। कुछ वक्त पहले ये कलर्स के शो ‘किचन चैम्पियन’ में नजर आए थे। आजकल ये नच बलिए 9 में नजर आ रहे हैं।
धृति भाटिया
कलर्स के सीरियल ‘जय श्री कृष्ण’ में छोटे बाल-गोपाल के रूप में नजर आने वाली धृति भाटिया का सर्वदमन डी बनर्जीमासूम और चुलबुल अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। लंबे वक्त बाद लोगों को मालूम चला कि भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाला ये छोटा बच्चा असल में लड़की है। भगवान कृष्ण के नन्हे अवतार में धृति को देखकर ऐसा लगता है जैसे बचपन में नंदलाल ऐसे ही नटखट होंगे। धृति ने बाद में ‘माता की चौकी’ में दुर्गा का किरदार निभाया। इसके अलावा भी वो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। आजकल ये छोटे पर्दे से दूर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो