जेनिफर ने फैंस को कहा शुक्रिया
जेनिफर ने अवाॅर्ड पाने के बाद अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अपनी फैमिली और फैंस को शुक्रिया कहा। साथ ही उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए लिखा, ‘मैं आज दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाकर गर्व महसूस कर रही हूं। यह इसका प्रमाण है कि मैंने कामयाबी का सही रास्ता अपनाया है। मैं अपने फैंस और फैमिली की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना सम्मान दिया। धन्यवाद! वास्तव में यह एक अच्छी रात खत्म हुई।‘
मुंबई में आयोजित हुआ ‘दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवाॅर्ड‘
बता दें कि बीती रात ‘दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवाॅर्ड 2018‘ मुंबई में आयोजित किया गया था। यहां पर टीवी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उन लोगों को अवाॅर्ड दिया गया जिन्होंने इस इंडस्ट्री के विकास और वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छोटे पर्दे के अन्य अभिनेता और अभिने़ि़त्रयों को भी अवाॅर्ड से नवाजा गया।
लिस्ट यहां देखें…
हिना खान-बेस्ट इंटरटेनर फाॅर रियलिटी शो ‘बिग बाॅस‘
सुमोना चक्रवर्ती-बेस्ट काॅमिक परफाॅर्मर आॅफ द ईयर
विकास गुप्ता-ब्रेक थ्रो आर्टिस्ट आॅफ द ईयर
प्रिंस नरूला और युविका चैधरी-बेस्ट कपल आॅफ द ईयर
रोहन मेहरा-पीपुल्स चाॅइस अवाॅर्ड
लोपामुद्रा रावत