scriptकपिल शर्मा बने नवजोत सिंह सिद्धू, साथ में नजर आईं शिल्पा शेट्टी, देखें Video | kapil sharma and shilpa shetty video goes viral | Patrika News

कपिल शर्मा बने नवजोत सिंह सिद्धू, साथ में नजर आईं शिल्पा शेट्टी, देखें Video

locationनई दिल्लीPublished: Jan 14, 2020 03:51:45 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)’ में नवजोत सिंह सिद्धू भले ही नजर न आते हों, लेकिन उन्हें हर कोई याद जरूर करता है।

shilpa_shetty_kapil_sharma_.jpeg
नई दिल्ली: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)’ में नवजोत सिंह सिद्धू भले ही नजर न आते हों, लेकिन उन्हें हर कोई याद जरूर करता है। बात करें कपिल शर्मा की तो वो भी शो में सिद्धू का जिक्र करते रहते हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा नवजोत सिद्धू बने हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में कपिल के साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के सेट पर दिखाई दे रहे हैं। इसमें जहां शिल्पा शेट्टी ऑरेंज आउटफिट में हैं तो वहीं कपिल शर्मा ने नीले कलर का पठानी सूट और येलो पग पहना हुआ है।
कपिल शर्मा और शिल्पा शेट्टी का ये बूमरेंग वीडियो लोगों का काफी पसंद आ रहा है। शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “कपिल शर्मा ने शो पर जब बुलाया तो एक अलग सा हंगामा छाया। इस व्यक्ति के साथ पागलपन का हिस्सा बनने में अलग ही मजा है। इसे बिल्कुल भी न छोड़ें।”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो