scriptKapil Sharma Show में दिखेंगे कार्डबोर्ड से बने दर्शक, Video Call से जुड़ सकते हैं रियल ऑडियंस | Patrika News
TV न्यूज

Kapil Sharma Show में दिखेंगे कार्डबोर्ड से बने दर्शक, Video Call से जुड़ सकते हैं रियल ऑडियंस

3 Photos
4 years ago
1/3

'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show ) जल्द ही नए एपिसोड के साथ दर्शकों के सामने होगा। जानकारी के अनुसार इसमें पहला एपिसोड अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) के साथ प्रसारित हो सकता है। हालांकि इस बार कोविड-19 के चलते दर्शकों की जगह कार्डबोर्ड से बनी ऑडियंस होगी।

2/3

कपिल ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कार्डबोर्ड से बने दर्शकों का फोटो शेयर कर पूछा कि बताएं इसमें कितने असली दर्शक हैं और बाद में खुद जवाब भी दिया कि इनमें रियल दर्शक 9 ही हैं।

3/3

इसके बाद कपिल ने एक वीडियो के जरिए फैंस को बताया कि अब वे इस शो का हिस्सा वीडियो कॉल के जरिए भी बन सकते हैं। इसके लिए दर्शकों को अपना एक इंट्रो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करना होगा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.