TV न्यूज

रात को एक बजे करीना को फोन कर ऐसा काम करने को कहती थीं सरोज खान, जिसने भी सुना, रह गया दंग

बता दें कि करीना (Kareena Kapoor) और सरोज खान (Saroj Khan) कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

मुंबईSep 18, 2019 / 07:39 pm

Mahendra Yadav

KIareena and Saroj khan

टीवी का चर्चित डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ (Dance India Dance) सीजन 7 का फिनाले नजदीक आ रहा है। बता दें कि इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor ) जज कर रही हैं। हाल में बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) इस शो पर गेस्ट बनकर पहुंची। यहां उन्होंने कई दिलचस्प किस्से शेयर किए। बता दें कि करीना और सरोज खान कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। शो पर सरोज ने जो किस्से शेयर किए, उन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ‘डांस इंडिया डांस’ का एक प्रोमो भी शेयर किया है।

 

इस प्रोमो में वह करीना के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बता रही हैं। उन्होंने बताया,’जब वो ठीक तरह से अपने डांस मूव्स नहीं कर पा रही थीं तो सरोज खान ने उन्हें रात के 1 बजे कॉल करके गुस्से में कहा कि ऐ लड़की कमर हिला, रात के 1 बजे रहे हैं, क्या कर रही है?’

 

करीना और सरोज खान ने ‘दिल मेरा मुफ्त का’ सॉन्ग पर साथ में डांस भी किया। वहीं शो के दूसरे जज बॉस्को और रफ्तार ने भी सरोज खान का आशीर्वाद लिया। बता दें कि इस डांस रियलिटी शो से करीना ने टीवी पर अपना डेब्यू किया है।

Home / Entertainment / TV News / रात को एक बजे करीना को फोन कर ऐसा काम करने को कहती थीं सरोज खान, जिसने भी सुना, रह गया दंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.