scriptkasautii zindagii kay: प्रेरणा से अनुराग को छीनने के लिए कोमोलिका चलेगी ये खतरनाक चाल | kasautii zindagii kay 2 komolika to kiss anurag on reception | Patrika News

kasautii zindagii kay: प्रेरणा से अनुराग को छीनने के लिए कोमोलिका चलेगी ये खतरनाक चाल

locationमुंबईPublished: Mar 09, 2019 03:50:37 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

kasautii zindagii kay 2 komolika to kiss anurag on reception

kasautii zindagii kay

kasautii zindagii kay

टीवी क्वीन एकता कपूर का मशहूर शो ‘kasautii zindagii kay 2’ इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रहा है। इस शो में आ रहे नए—नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। शो में komolika किसी भी हाल में हार स्वीकार नहीं करना चाहती और वो अनुराग की शादी होने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। प्रेरणा के खिलाफ वह नई चाल चलने की तैयारी में है।

 

kasautii zindagii kay

हाल के एपिसोड में बताया गया कि प्रेरणा बसु हाउस को बर्बाद करने की ठान लेती है। वो मांग में सिंदूर भर कर अब सबके सामने खुद को अनुराग की पहली पत्नी होने का दावा कर रही हैं। कोमोलिका भी अनुराग पर अपना हक जताने के लिए पीछे नहीं रह सकती। प्रेरणा अनुराग का प्यार पाने के लिए इतना सब करेगी तो भला कोमोलिका कैसे पीछे रह सकती है। वो भी अनुराग पर अपना हक जताने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देगी।

kasautii zindagii kay

खबरों के अनुसार आने वाले एपिसोड में प्रेरणा सबसे सामने अनुराग की पहली पत्नी होने का दावा करेंगी तो मोहिनी भी कोमोलिका को अपना प्यार साबित करने के लिए एक मौका देगी। रिसेप्शन में सबके सामने अनुराग को किस करने के लिए कहती हैं। अब देखना यह है कि कोमोलिका, अनुराग को सबके सामने किस करेंगी या नहीं। दर्शकों को यह शो बहुत पसंद आ रह हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो