scriptकेबीसी: सही जवाब देकर भी बिनीता नहीं जीत पाई 7 करोड़ रुपए!.. | KBC 10: Binita jain give right answer of 7 cr question after Quit game | Patrika News

केबीसी: सही जवाब देकर भी बिनीता नहीं जीत पाई 7 करोड़ रुपए!..

locationमुंबईPublished: Oct 03, 2018 11:12:48 am

Submitted by:

Mahendra Yadav

7 करोड़ के सवाल का सही जवाब आते हुए भी वह सिर्फ 1 करोड़ रुपए ही जीत पाईं

Binita jain

Binita jain

टीवी के चर्चित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 10 में बिनीता जैन नाम की एक महिला ने 1 करोड़ रुपए की रकम जीत ली है। इस सीजन में 1 करोड़ जीतने वाली वह पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। बिनीता के पास 7 करोड़ रुपए जीतने का मौका था। लेकिन 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब आते हुए भी वह सिर्फ 1 करोड़ रुपए ही जीत पाईं।

1 करोड़ जीतने के बाद अमिताभ को भेंट किया एक गमछा:
जब बिनीता ने 1 करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब दिया तो अमिताभ ने उन्हें चेक दिया। 1 करोड़ की रकम जीतने के बाद बिनीता ने महानायक अमिताभ को एक खास किस्म का आसामी गमछा गिफ्ट किया। अमिताभ ने भी उस गमछे पहन लिया।

केबीसी: सही जवाब देकर भी बिनीता नहीं जीत पाई 7 करोड़ रुपए!..

बिनीता से पूछा 7 करोड़ का सवाल:
इसके बाद गेम आगे बढ़ा और अमिताभ ने बिनीता से 7 करोड़ रुपए का प्रश्न पूछा। प्रश्न था कि 1867 में किसने पहले स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था। बिनीता इस प्रश्न के उत्तर को लेकर कन्फ्यूज थीं। ऐसे में उन्होंने इस गेम को क्विट कर दिया और 1 करोड़ के साथ वापस लौटना ठीक समझा।

गेम क्विट करने के बाद दिया सही जवाब:
जब बिनीता ने गेम क्विट कर दिया तो खेल के नियमों के अनुसार अमिताभ ने बिनीता से पूछा कि अगर वह खेलती तो इस सवाल का क्या जवाब देती यानी कौन सा विकल्प चुनतीं। ऐसे में बिनीता ने आॅप्शन ए यानी एडवर्ड कैलहन चुना। चौंकाने वाली बात यह थी कि यह उस सवाल का सही जवाब था। अमिताभ को भी इस बात का बहुत अफसोस हुआ कि बिनीता 7 करोड़ रुपए का सही जवाब बताने के बाद भी रकम नहीं ले जा सकीं।
केबीसी: सही जवाब देकर भी बिनीता नहीं जीत पाई 7 करोड़ रुपए!..

अमिताभ को तोहफे में दी दुनिया की सबसे महंगी चाय:
बिनीता ने अमिताभ बच्चन को तोहफे में एक चाय दी। बिनीता ने बताया कि वह जो चाय लेकर आई हैं, वह उसम में उगाई जाने वाली दुनिया की सबसे महंगी चाय है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस चाय का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

आज भी पति का इंतजार:
शो के दौरान बिनीता ने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई। उनकी कहानी को सुनकर अमिताभ बच्चन सहित वहां उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए। बिनीता ने बताया कि वह 2013 से ही संघर्ष कर रही हैं। साल 2013 में उनके पति एक बिजनेस ट्रिप पर गए थे लेकिन फिर वह कभी वापस नहीं आए। तब से लेकर अब तक वह अकेले ही बच्चों को पाल रही हैं और आज भी उन्हें अपने पति का इंतजार है। बिनीता की यह कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन से लेकर दर्शक भी काफी भावुक हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो