KBC 15: मकैनिक के बेटे को इस सवाल ने बनाया करोड़पति, क्या आप जानते हैं जवाब?
मुंबईPublished: Sep 22, 2023 04:59:31 pm
Kaun Banega Crorepati 15 Jasneel Kumar: अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन में एक करोड़ रुपए जीतने वाले जसलीन कुमार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं।


केबीसी में एक करोड़ रुपए जीतने वाले जसलीन कुमार परिवार के अमिताभ बच्चन
Kaun Banega Crorepati 15 Jasneel Kumar: क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 को यूपी के जसनील कुमार के रूप में अपना दूसरा करोड़पति मिल गया है। पहले करोड़पति पंजाब के जसकरण सिंह थे। 36 वर्षीय जसनील यूपी के अनवाक के रहने वाले हैं, जो आजमगढ़ जिले का एक छोटा सा गांव है। वह एक रिटेल गारमेंट स्टोर में काम करते हैं। उनके परिवार में माता, पिता, दादा, उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके चार छोटे भाई और दो बहनें भी हैं। साधारण परिवार के मोटर मैकेनिक रामसूरत चौहान के बेटे हैं।