scriptखतरों के खिलाड़ी 9: इस पूरे सीजन इस कंटेस्टेंट ने किया रोहित शेट्टी की नाक में दम, ये थे उनके बड़े विवाद | Khatron Ke Khiladi 9: vikas gupta out from show after taking drugs | Patrika News

खतरों के खिलाड़ी 9: इस पूरे सीजन इस कंटेस्टेंट ने किया रोहित शेट्टी की नाक में दम, ये थे उनके बड़े विवाद

locationमुंबईPublished: Feb 12, 2019 12:03:01 pm

Submitted by:

Riya Jain

हाल में ‘Khatron Ke Khiladi 9’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। Master Mind Vikas Gupta ने शो का एक नियम तोड़ा है।

Khatron Ke Khiladi 9: vikas gupta out from show after taking drugs

Khatron Ke Khiladi 9: vikas gupta out from show after taking drugs

पॉपुलर रिएलिटी शो ‘Khatron Ke Khiladi 9’ के अबतक 2 एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं। शो की TRP इस वक्त आसमान छू रही है। लेकिन हाल में शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। Master Mind vikas gupta ने शो का एक नियम तोड़ा है। उन्होंने शो के दौरान Drugs लिए जिसके बाद उन्हें Show से Out कर दिया गया है।

khatron-ke-khiladi-9-vikas-gupta-out

जी हां, इस बात की जानकारी खुद विकास ने दी है। आने वाले एपिसोड में विकास गुप्ता शो से बाहर हो जाएंगे ।रिपोर्ट्स के मुताबिक, Rohit Shetty को मालूम पड़ेगा कि विकास गुपचुप शो के दौरान Pain killers ले रहे हैं। जिसके बाद रोहित शेट्टी नियमों का उल्लंघन करने पर मास्टरमाइंड पर गुस्सा करेंगे। Show Makers भी विकास से नाराज दिखाई देंगे।

khatron-ke-khiladi-9-vikas-gupta-taking-drugs
View this post on Instagram

PRECAP: Khatron Ke Khiladi i

A post shared by Tellywood 𝘓𝘰𝘷𝘦 (@tellytreat) on

शो का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रोहित शेट्टी विकास को डांट रहे हैं। डायरेक्टर ने कहा, ‘विकास हमारी टीम को पता चला है कि आप एक खास किस्म का इंजेक्शन ले रहे हो, जो बाकी खिलाडियों के लिए गलत होगा। इससे हार्ट रेट बढ़ता है। अगर स्टंट के दौरान कुछ हो जाता तो।’

विकास इसपर अपने बचाव में कहते हैं, ‘जैन रोजना प्री-वर्कआफट लेता है।’ इतने में रोहित गुस्से में कहते हैं, ‘आप मेरी और अपनी बात करो। आपने इस शो को रिस्क में डाल दिया है। हमें और शो की रेपोटेशन को।’

khatron-ke-khiladi-9-vikas-gupta-rohit-shetty-fight
बता दें ऐसा पहला मौका नहीं है जब रोहित विकास गुप्ता से नाराज हुए हों। इससे पहले कई बार गलत तरीके स्टंट और फिर बहस करने की वजह से रोहित ने विकास को गुस्से में सुनाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो