scriptखतरों के खिलाड़ी की कंटेस्टेंट पर रोहित शेट्टी हुए मेहरबान, तेजस्वी प्रकाश को बड़ी फिल्म में दिया लीड रोल | khatron ke khiladi contestant tejasswi prakash first film rohit shetty | Patrika News

खतरों के खिलाड़ी की कंटेस्टेंट पर रोहित शेट्टी हुए मेहरबान, तेजस्वी प्रकाश को बड़ी फिल्म में दिया लीड रोल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 20, 2020 04:50:55 pm

Submitted by:

Neha Gupta

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हुए मेहरबान
फिल्म में दिया लीड एक्ट्रेस का रोल
खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10) में नज़र आ रही हैं तेजस्वी प्रकाश

teja.jpg

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आजकल शो खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10) में दिखाई दे रही हैं। यहां वो हमेशा ही सबसे ज्यादा बोलने वालों में गिनी जाती हैं और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) खुद कई बार उनके साथ मजाक करते हुए दिखाई दिए हैं। इसी बीच तेजस्वी सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं जिसका कारण है उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करने का मौका मिलना।

हाल ही में तेजस्वी (Tejasswi Prakash) ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें वो अपने को-स्टार के साथ दिखाई दे रही हैं। ये पोस्टर उनकी मराठी फिल्म का है जिसमें उन्हें लीड रोल का मौका मिल गया है। रोहित शेट्टी ने अपनी पहली मराठी फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर तेजस्वी को सेलेक्ट किया है। रोहित फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे और विहान सूर्यवंशी इसे डायरेक्ट करेंगे।

तेजस्वी (Tejasswi Prakash) ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- मैं बहुत प्राउड फील कर रही हूं खुद को लकी मानती हूं कि रोहित शेट्टी सर मेरे मेंटर बने। ये और भी बेहतर तब हुआ जब मुझे रोहित शेट्टी की पहली मराठी फिल्म में लीड एक्ट्रेस बनने का मौका मिला। स्कूल, कॉलेज अनी लाइफ फिल्म का नाम होगा। तेजस्वी की इस उपलब्धि पर फैंस कई सितारे उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी टीवी पर कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं जिसमें संस्कार, स्वरागिनी, सिलसिला बदलते रिश्तों और संगिनी जैसे शोज शामिल हैं। अब फिल्मी दुनिया में तेजस्वी को दर्शक कितना पसंद करते हैं ये तो उनकी पहली फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो