scriptभीगी हुई सफेद साड़ी में थीं रवीना, घूरते पकड़े गए रणवीर सिंह! फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए | Koffee with Karan season 6 with Akshay Kumar and Ranveer Singh | Patrika News

भीगी हुई सफेद साड़ी में थीं रवीना, घूरते पकड़े गए रणवीर सिंह! फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए

locationमुंबईPublished: Oct 29, 2018 02:25:10 pm

रणवीर का कहना है कि उन्होंने ऐसी सुंदरता जीवन में पहली बार देखी और देखते ही रह गए। दूसरी ओर रवीना भीगने से काफी परेशान थी।

Ranveer Singh

Ranveer Singh

मुंबई। रणवीर सिंह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। कई मौकों पर उन्होंने ऐसी घटनाओं का भी जिक्र किया है जिसके बारे में अक्सर लोग बात करते हुए भी कतराते हैं। ऐसा ही एक वाकया रणवीर के बचपन में हुआ जिसे वे आज भी भुला नहीं पाते हैं। इस वाकये के बारे में रणवीर ने ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 6 में खुलासा किया। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ था उस दिन…


करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 6 के दूसरे एपिसोड में गेस्ट के रूप में इस बार रणवीर सिंह और अक्षय कुमार पहुंचे। शो के शुरूआत में ही करण ने रणवीर की एक फोटो दिखाई जिसमें अक्षय और रणवीर खड़े हुए थे। ये फोटो तब की थी जब रणवीर 8 साल के थे। करण ने इस फोटो के पीछे की कहानी के बारे में पूछा। इसके जवाब में रणवीर ने कहा कि ये तब की बात है जब वे महज 8 साल के थे। उस दौरान उनकी कजिन कनाडा से इंडिया घूमने आए थे।

 

Raveen Tandon rain dance

रणवीर के कजिन यहां के दर्शनीय स्थलों के देखने की बजाय अक्षय कुमार से मिलना चाहते थे। रणवीर के पिता ने उनकी मुलाकात का इंतजाम किया। उस समय अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘कीमत’ की शूटिंग मुंबई के एक कॉलेज में कर रहे थे। रणवीर और उनके कजिन शूटिंग स्पॉट पर पहुंचे। रणवीर ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो देखा अक्षय-रवीना टंडन एक गाने की शूटिंग में बिजी थे। रणवीर ने बताया कि शूट के लिए रवीना ने सफेद साड़ी पहनी थी। क्योंकि गाना बारिश का था, रवीना पूरी तरह से भीगी हुई थी।

 

Ranveer Singh at Koffee With Karan

रणवीर का कहना है कि उन्होंने ऐसी सुंदरता जीवन में पहली बार देखी और देखते ही रह गए। दूसरी ओर रवीना भीगने से काफी परेशान थी। जब उन्होंने रणवीर को वहां देखा तो बोली, ‘इस बच्चे को यहां से हटाओ!’इतना कहते ही एक सिक्योरिटी गॉर्ड आया और उन्हें वहां से जाने के लिए कहने लगा। इससे रणवीर को बड़ा झटका लगा और वे उदास हो गए।

इसी बीच एक हाथ उनके कंधों पर आया। रणवीर ने पीछे मुड़कर देखा और पाया कि ये तो अक्षय कुमार थे। अक्षय ने उनसे कहा, ‘मुझे तुम्हारे बालों का स्टाइल पसंद आया!’ रणवीर का कहना है कि तब से वे अक्षय कुमार के फैन हो गए और उनके जैसा बनने का मन बना लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो