Maharashtra: 3 people dead after a container hit a car on Mumbai- Ahmedabad highway near Palghar's Manor town. pic.twitter.com/JkXuNMzQCw
— ANI (@ANI) August 19, 2017
मुंबई के निकट पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद उच्च राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में इन दो अभिनेताओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मनोर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक महेश पाटिल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गगन कंग (38) और अरिजित लवानिया (30) की मौत हो गई। तीसरे पीड़ित की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
ये दोनों कलाकार उमरगांव से शूटिंग पूरी करके मुंबई वापस लौट रहे थे। इन दोनों कलाकारों के अलावा कार में मौजूद एक और शख्स की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार गगन कंग ही चला रहे थे। सूत्रों के मुताबिक उनकी कार पार्किंग में खड़े ट्रक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बता दें धारावाहिक ‘महाकाली अंत ही आरंभ’ में गगन देवताओं के राजा इंद्र की भूमिका निभा रहे थे जबकि अरिजीत भगवान शिव के वाहन नंदी की भूमिका में थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया गया है। कार से बीयर भी बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही ये पता चल पाएगा कि हादसे के दौरान दोनों कलाकारों ने शराब तो नहीं पी रखी थी या नहीं।