script

अगले साल अर्जुन कपूर से शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा! जल्द अफेयर को कर सकती हैं पब्लिक

locationमुंबईPublished: Oct 27, 2018 01:33:27 am

Submitted by:

Amit Singh

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ दुबई में अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है।

malaika arora

malaika arora

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर की अफेयर की चर्चा काफी समय से चल रही हैं। कई बार इन्हें एक साथ पार्टी और पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया जा चुका है। अब खबरें हैं कि ये दोनों अगले साल शादी रचा सकते हैं।

malaika arora

फिल्मफेयर के एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। दोनों ने कभी इस बारे में पब्लिकली बात नहीं की लेकिन दोनों अपने प्राइवेट स्पेस में काफी खुश हैं। अब ये दोनों सितारे अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहते हैं। मलाइका और अर्जुन अगले साल शादी रचाएंगे। ‘ सूत्रों के अनुसार, मलाइका और अर्जुन एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दोनों अपने पर्सनल स्पेस में काफी खुश हैं। ऐसे में दोनों इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए अगले साल शादी कर सकते हैं।

malaika arora

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ दुबई में अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर पिछले दिनों टीवी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के पहले एपिसोड में पहुंचे थे। इस शो से जुड़े एक वीडियो में अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्‍टेज पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद अर्जुन और मलाइका ने साथ में स्टेज पर डांस भी किया।

ट्रेंडिंग वीडियो