scriptशादी के 16 साल बाद अलग हुआ टीवी का यह मशहूर कपल, 6 महीने से… | Patrika News
TV न्यूज

शादी के 16 साल बाद अलग हुआ टीवी का यह मशहूर कपल, 6 महीने से…

4 Photos
4 years ago
1/4

टीवी इंडस्ट्री के फे मानिनी डे (manini de ) और मिहिर मिश्रा (Mihir Mishra) की पर्सनल लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार मानिनी (manini de ) और मिहिर (Mihir Mishra) पिछले 6 महीनों से साथ नहीं हैं।

2/4

इन्होंने वर्ष 2004 में शादी की थी। अब दोनों ने 16 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मानिनी डे अपनी 21 साल की बेटी डैनूर के साथ मुंबई में रह रही हैं। वहीं मिहिर पुणे में अपने माता—पिता के पास चले गए हैं।

3/4

मीडिया से बात करते हुए मानिनी ने कहा कि हर रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आते हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वह और मिहिर पिछले 6 महीने से अलग रह रहे हैं। हालांकि उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई।

4/4

मानिनी का कहना है कि वह इसके बारे में बात नहीं कर सकतीं क्योंकी बहुत ही निजी कारण है। उन्होंने कहा कि हमने अपना बेस्ट दिया लेकिन परिणाम हमारे हाथ में नहीं है।'

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.