scriptब्रेकअप के बाद मनीष और सृष्टि का हुआ आमना-सामना, तो ऐसा था रिएक्शन | manish naggdev ex srishty rode come under one roof for a friend engage | Patrika News

ब्रेकअप के बाद मनीष और सृष्टि का हुआ आमना-सामना, तो ऐसा था रिएक्शन

locationमुंबईPublished: Apr 25, 2019 04:04:44 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सृष्टि और उनके एक्स बॉयफ्रेंड मनीष हाल ही में एक शादी में शरीक होने पहुंचे थे। उस दौरान दोनों …

manish naggdev

manish naggdev

टीवी अभिनेत्री सृष्टि रोड़े और उनके एक्स बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस कपल का कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हो गया था। यह सभी जानते है कि टीवी या फिल्मी दुनिया में ब्रेकअप के बाद भी कलाकारों का अपने एक्स से किसी इवेंट में टकराते ही है। इस दौरान एक दूजे को अवॉयड करके आगे निकल जाते हैं। हाल ही में सृष्टि और मनीष के साथ भी ऐसा ही हुआ।

 

manish naggdev

सृष्टि और उनके एक्स बॉयफ्रेंड मनीष हाल ही में एक शादी में शरीक होने पहुंचे थे। उस दौरान दोनों का आमना सामना हो गया और दोनों ने एक दूजे को पूरी तरफ से अवॉयड किया। दोनों ने इस शादी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी की है। इस शादी में ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी भी अपने पति विवेक दहिया के साथ शामिल हुए।

manish naggdev

बता दें कि सृष्टि ने ‘बिग बॉस 12’ के घर से बाहर आने के बाद अपने मंगेतर मनीष नागदेव से सगाई तोड़ दी थी। ‘बिग बॉस’ के घर में सृष्टि और रोहित सुचांती की बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी। कहा जा रहा था कि सृष्टि और मनीष के ब्रेकअप के बीच रोहित का ही हाथ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो