scriptManish Paul के नए गेम शो में दें सही जवाब और जीतें इनाम, क्या बोलती पब्लिक बना लोगों के मनोरंजन का क्रेंद | manish paul new game show in this lockdown on filpkart kya bolti publi | Patrika News

Manish Paul के नए गेम शो में दें सही जवाब और जीतें इनाम, क्या बोलती पब्लिक बना लोगों के मनोरंजन का क्रेंद

Published: May 13, 2020 08:30:30 pm

Submitted by:

Neha Gupta

मनीष पॉल (Manish Paul) लेकर आए नया गेम शो
सही जवाब देकर घर बैठे जीत सकते हैं इनाम
शो का नाम है क्या बोलती पब्लिक? (Kya Bolti Public)

Manish Paul

Manish Paul

नई दिल्ली | लॉकडाउन के बीच एक्टर और टीवी होस्ट मनीष पॉल (Manish Paul) लोगों के लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं। वो एक ऐसा गेम शो लाए हैं जिसमें सही जवाब देकर लोग इनाम भी जीत सकते हैं। साथ ही ये शो लोगों के मनोरंजन का बढ़िया जरिया बन गया है। इस शो का नाम है क्या बोलती पब्लिक (Kya Bolti Public) और इसे शॉपिगं एप फ्लिपकार्ट पर प्रसारित किया जा रहा है। मनीष पॉल इस गेम शो में पांच सवाल पूछते हैं और दो ऑप्शन देते हैं। सही जवाब को पोल के द्वारा तय किया जाता है यानी की कह सकते हैं कि ये गेम शो पोल बेस्ड है। उदाहरण के तौर पर आपको बता देते हैं जैसे केरला में क्या ज्यादा पॉपुलर है बनाना चिप्स या पालक्कड़न।

हाल ही में मनीष पॉल ने अपने शो के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं हमेशा खुश रहना पसंद करता हूं। लॉकडाउन चल रहा है हम घरों में बंद है ऐसे में घर पर बैठकर गेम खेलना और जीतना वाकई बहुत बढ़िया बात है। ये एक ऑनलाइन शो है जिसमें आपको कहीं जाना नहीं है और आप आराम से अपना टाइम पास कर सकते हैं।

इसके अलावा मनीष पॉल लोगों को कमाल की जानकारी भी देते हैं। इस शो के द्वारा मनीष लोगों का बढ़िया मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने इसमें करण जौहर के नए लुक के बारे में भी बात की। उन्होंने इसी से जुड़ा एक सवाल भी पूछा कि करण किस तरह के रोल में पसंद किए जाएंगे- कभी खुशी कभी गम के अमिताभ बच्चन या फिर दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे के अनुपम खेर।

View this post on Instagram

This one is specially for her because she is SPECIAL…my mom loves it when i sing…she would say “mickey gaanaa suna de” aur bas i would start…be it home,any party or even in the middle of a market😜😜…toh aaj unke liye gaanaa toh banta tha…its all thanks to her that i have this confidence…thanks mummy for everything…hope the lockdown is over soon and i get to meet u…been some time now!! I have sooooo much to say but tujhe sab hai pata meri maa🤗🤗🤗🤗HAPPY MOTHERS’ DAY @paulurmil Thanks @raghavsachar for this wonderful recreation man!!! U r just wonderful… @ushasachar aunty🤗🤗 #mp #song #mom #maa #happymothersday#blessed #aashirwaad #maakapyaar #noonelikeher

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul) on

बता दें कि लॉकडाउन से पहले मनीष सिंगिंग रिएलिटी शो सारेगामापा को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे थे। लेकिन फिलहाल सभी शोज की शूटिंग बंद है, ऐसे में उन्होंने लोगों का मनोंरजन करने का नया तरीका निकाल लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो