scriptटीना के बाद अब प्रिया भतीजा को ‘डायन’ एक्टर मोहित ने गलत तरीके से छुआ? एक्ट्रेस ने बताया सच | Mohit Malhotra accused of inappropriately touching Priya Bathija | Patrika News

टीना के बाद अब प्रिया भतीजा को ‘डायन’ एक्टर मोहित ने गलत तरीके से छुआ? एक्ट्रेस ने बताया सच

locationमुंबईPublished: May 18, 2019 08:22:51 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Mohit Malhotra accused of inappropriately touching actress Priya Bathija

Mohit Malhotra

Mohit Malhotra

मशहूर हॉरर सीरियल ‘डायन’ फेम एक्टर मोहित मल्होत्रा फिर सुर्खियों में छाए हुए है। खबरों के अनुसार उनकी को-स्टार प्रिया बथीजा ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। प्रिया ने मोहित पर आरोप लगाते हुए कहा कि को- स्टार मोहित की वजह से टीना ने जिन चीजों का सामना किया था, वो भी उन्हीं परिस्थितियों से गुजर रही हैं। इंटिमेट सीन्स करते समय मोहित अपनी हदें पार करने लगते हैं। ऐसी भी खबर है कि प्रिया ने मोहित के इस व्यवहार के चलते सेट पर काफी बवाल मचाया।

 

Mohit Malhotra

हालांकि, प्रिया ने इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि ये खबर झूठी है। मुझे अगर मोहित ने गलत तरीके से छुआ होता तो मैं उसे थप्पड़ मार चुकी होती। मोहित और उसके भाई को मैं पहले सी जानती हूं और हमारे बीच रिश्ता अच्छा है।

Mohit Malhotra

आपको बता दें कि इससे पहले मोहित पर इसकी को-एक्ट्रेस टीना ने भी गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। हालांकि, टीना और मोहित के बीच विवाद सुलझ गया था। टीना ने कहा था कि मोहित और मैंने हमारे आपसी मतभेदों को सुलझा लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो