script

रोडिज जज रहे रघुराम ने 29 साल की नताली से की दूसरी शादी, जानिए उनकी पत्नी के बारे में

locationमुंबईPublished: Dec 13, 2018 11:39:23 am

रोडिज जज रघुराम की पहली शादी सुगंधा गर्ग से हुई थी। सुगंधा कई मूवीज में काम कर चुकी हैं। 2006 में शादी कर

Raghu Ram Marriage

Raghu Ram Marriage

मुंबई। मनोरंजन जगत में जैसे शादियों का सीजन चल रहा है। दीपिका-रणवीर की शादी से शुरू इस सीजन में प्रियंका-निक, कपिल-गिन्नी और टीवी स्टार्स शादी के बंधन में बंध चुके हैंं। इसी बीच बिना तामझाम एक और शादी हो गई है। ये है रोडिज के जज रहे रघुराम।

Raghu Ram marriage

रोडिज जज रघुराम की पहली शादी सुगंधा गर्ग से हुई थी। सुगंधा कई मूवीज में काम कर चुकी हैं। 2006 में शादी कर चुका यह जोड़ा 12 साल तक साथ रहा। इसके बाद जनवरी में दोनों का तलाक हो गया। तलाक की जानकारी सोशल मीडिया पर जारी की गई।

Raghu Ram marriage

रघुराम ने अपनी दूसरी शादी का ऐलान भी सोशल मीडिया के जरिए किया। हालांकि इसमें डेट का जिक्र नहीं था। रघु चाहते थे कि उनकी शादी का हल्ला ना हो। इसमें केवल करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हों। शादी की पहली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जारी की गई। इसी से पता चला कि रघु ने दूसरी शादी कर ली है। रघु ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में दोनों साउथ इंडियन दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं।

कौन हैं नताली

रघुराम की दूसरी पत्नी का नाम नताली है। नताली का पूरा नाम नताली डी लुसियो है। वह इटालियन-कनेडियन क्लासिकल सिंगर हैं। नताली ने 2010 में यूट्यूब पर बॉलीवुड गानों के वीडियोज पोस्ट करना शुरू किया था। ये गाने वायरल हो गए और ए आर रहमान जैसे दिग्गज संगीतकार का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इसके बाद नताली को एमटीवी इंडिया ने कॉक स्टूडियो में गाने के लिए आमंत्रित किया गया। नताली ने अपना बॉलीवुड सिंगिंग कॅरियर सोनू निगम के साथ शुरू किया। अब तक नताली ने इंग्लिश विंग्लिश, लेडिज वर्सेज रिकी बहल और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी मूवीज में गाया है।

खबरों की मानें तो नताली इस शादी से पहले टीवी एक्टर एजाज खान के साथ 2011 से 2015 तक रिलेशन में थी। नताली का कहना है कि हिन्दी सांग्स गाने की प्रेरणा एजाज खान ने ही दी थी। 2016 में रघु और नताली ने ‘आंखों ही आंखों में’ गाने में एक साथ काम किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो