TV न्यूज

छुट्टियां मनाने निकली थी ‘तारक मेहता..’ की बबीता, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सामने आई बुरी खबर

छुट्टियां मनाने निकली थी ‘तारक मेहता..’ की बबीता, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सामने आई बुरी खबर

मुंबईJul 11, 2019 / 02:57 pm

Riya Jain

munmun dutta got ill panic attack during vacations gone for tracking

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस बबीता यानि मुनमुन दत्ता हाल में काम से वक्त निकालकर छुट्टियां मनाने निकली थी। लेकिन अब उन्हें लेकर एक बुरी खबर सामने आई है।

 

हाल ही में मुनमुन, तंजानिया में किलिमंजारो पहाड़ पर ट्रैक के लिए गई थीं, जहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उन्हें रातोरात अपनी ट्रिप छोड़कर वापस आना पड़ा।

 
munmun-dutta-got-ill-panic-attack-during-vacations
मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट और स्टोरीज के जरिए अपनी आपबीती सुनाई।

munmun-dutta

उन्होंने अपनी ट्रिप की तस्वीरें शेयर कर बताया कि जब उन्होंने पहाड़ की चढ़ाई शुरू की तब उन्हें ये यकीन था कि वो शारीरिक और मानसिक तौर पर अपने ग्रुप की सबसे ताकतवर मेंबर हैं। लेकिन मुनमुन को दो रातों तक लगातार क्लौस्ट्रफोबिक महसूस हो रहा था, जिसके चलते उन्हें पैनिक अटैक भी आया। और उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया। हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधार है। वह कुछ दिनों बाद वापस तारक मेहता की शूटिंग में जुट जाएंगी।

Home / Entertainment / TV News / छुट्टियां मनाने निकली थी ‘तारक मेहता..’ की बबीता, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सामने आई बुरी खबर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.