scriptसुरभि के साथ अनीता ने की ऐसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, फैंस कर रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट | naagin 3 actress anita and surbhi dance video viral, fans trolled | Patrika News

सुरभि के साथ अनीता ने की ऐसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल, फैंस कर रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट

locationमुंबईPublished: May 08, 2019 01:04:58 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कई प्रकार के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, उनकी हरकतों को ….

naagin 3

naagin 3

एकता कपूर का मशहूर शो ‘नागिन 3’ इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। यह शो अपने अंतिम पडाव की ओर आगे बढ़ा रहा है। इस शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे है। खबरों के अनुसार शो के फिनाले में मौनी रॉय नजर आने वाली हैं वहीं सुरभि ज्योति और अनिता हसनंदानी का दमदार अवतार फैंस को देखने को मिलेगा।

 

naagin 3

अनीता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी दोस्त सुरभि के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेसेस का मस्ती भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनीता एक तमिल गाने पर थिरकती नजर आ रही है। उनके पैर सिर की ओर मुड़े हुए है जो लगातार गाने की धुन पर थिरक रहे हैं।

सुरभि और अनीता का ये अंदाज लोगों बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कई प्रकार के कमेंट आ रहे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी हरकतों को बचकानी बता रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘जैसी आप दोनों की हरकतें हैं, आपको पागलखाने भेजे देना चाहिए।’

naagin 3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो