scriptप्रेग्नेंट हैं ‘Naagin’ एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी, क्या घर आने वाली है डबल खुशी! | Naagin 3 fame Anita Hassanandani is Pregnant with Twins | Patrika News

प्रेग्नेंट हैं ‘Naagin’ एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी, क्या घर आने वाली है डबल खुशी!

locationमुंबईPublished: Mar 26, 2019 02:54:40 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

आपको बता दें कि इससे पहले भी अनीता की सेरोगेसी के जरिए मां बनने की खबर सामने आई थी। जिस पर उन्होंने कहा ….

Anita Hassanandani

Anita Hassanandani

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Anita Hassanandani इन दिनों अपनी पर्सलन लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। खबरों के अनुसार ‘नागिन 3’ में विशाखा का रोल प्ले करने वाली अनीता हसनंदानी Pregnant हैं। हाल ही में अनीता ने पति रोहित रेड्डी के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया और इस वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन में लिखा वो उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों और तेज हो गई।

Anita Hassanandani

नागिन फेम एक्ट्रेस ने पति संग रोमांटिक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरी जिंदगी का प्यार, जो कि दिनों दिन और सेक्सी होते जा रहा है। तुम्हारे लिए खुशियों से भरी जिंदगी की दुआ करती हूं, साथ ही 6 पैक एब्स और हां 2 क्यूट क्यूट बच्चों की भी। जल्द ही। लव यू।’

 

इस कैप्शन के वायरल होने के बाद अनीता के जुड़वा बच्चों की प्रेग्नेंट होने की खबरों सुर्खियों बनी हुई हैं। उनके फैंस कयास लगा रहे है कि अनीता प्रेग्नेंट है और जल्द ही जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है। हालांकि, वैसे अनीता की प्रेग्नेंसी की अटकलों में कितनी सच्चाई है इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

Anita Hassanandani

आपको बता दें कि इससे पहले भी अनीता की सेरोगेसी के जरिए मां बनने की खबर सामने आई थी। जिस पर उन्होंने कहा था, ‘हम बेबी प्लान करेंगे लेकिन नेचुरल और नॉर्मल तरीके से। अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम अगले साल बच्चे को लेकर प्लान करेंगे।’

ट्रेंडिंग वीडियो