script‘Naagin 3’ के फैंस के लिए गुड न्यूज, निमार्ताओं ने उठाया बड़ा कदम, जानकर झूम उठेंगे आप | Naagin 3 not going off the air in February | Patrika News

‘Naagin 3’ के फैंस के लिए गुड न्यूज, निमार्ताओं ने उठाया बड़ा कदम, जानकर झूम उठेंगे आप

locationमुंबईPublished: Feb 02, 2019 08:49:52 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

टीवी शो ‘कवच 2’ फरवरी में ‘नागिन 3’ की जगह रिप्लेस किया जा रहा था। लेकिन अब ‘कवच’ के निर्माता चाहते हैं कि..

Naagin 3

Naagin 3

कलर्स के फेमस शो ‘Naagin 3’ के फैंस के लिए अच्छी खबर हैं। एकता कपूर का यह मशहूर शो इस महीने बंद नहीं होगा। आपको बता दें कि पहले खबरें आ रही थी कि ‘नगिन 3’ 12 फरवरी से बंद होने जा रहा है। शो के निर्माताओं इस सीरियल की लोकप्रियता को देखकर फैसला किया है कि अब इसे मई तक प्रसारित किया जाएगा। यह शो अपने फैंस को अलौकिक गाथा से रूबरू करता रहेगा। इस शो में पर्ल वी पुरी और सुरभि ज्योति को काफी पसंद करते हैं।

 

Naagin 3

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी शो ‘कवच 2’ फरवरी में ‘नागिन 3’ की जगह रिप्लेस किया जा रहा था। लेकिन अब ‘कवच’ के निर्माता चाहते हैं कि उनका शो आईपीएल के बाद प्रसारित किया जाए। आपको बता दें कि 23 मार्च, से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहे है जो मई के मध्य तक समाप्त होंगे। ‘कवच 2’ के लिए निर्माता अभी शो के मुख्य कलाकारों के लिए आॅडिशन ले रहे हैं। इससे पहले ‘कवच’ में मोना सिंह, विवेक दहिया और सारा खान मुख्य भूमिका में थे।

Naagin 3

आपको बता दें कि ‘नागिन 3’ में सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी, रजत टोकस मुख्य भूमिका में हैं। शो टीआरपी चार्ट पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और दर्शकों भी इस शो को बहुत पसंद कर रहे हैं। पर्ल वी पुरी और सुरभि ज्योति की आॅन—स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो