script‘नागिन’ सीजन 4 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल | naagin 4 big announcement arjun bijlani can play lead role | Patrika News

‘नागिन’ सीजन 4 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल

locationमुंबईPublished: Jul 15, 2019 12:52:15 pm

Submitted by:

Amit Singh

सीजन 3 के फिनाले में मौनी रॉय, अदा खान, सुधा चंद्रन और करणवीर वोहरा को भी देखा गया था।

naagn scene

naagn scene

टीवी शो नागिन ( Naagin ) की खुमारी लोगों के दिमाग से उतरने का नाम नहीं ले रही है। हाल में इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर लोगों के क्रेज को और भी बढ़ा सकती है। हाल में इसका तीसरा सीजन खत्म हुआ है। इस सीजन को लोगों ने बेहद पंसद किया। वहीं अब इसके चौथे सीजन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

 

naagin-4-big-announcement-arjun-bijlani-can-play-lead-role

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘नागिन’ सीजन 4 में एक्टर अर्जुन बिजलानी ही लीड कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि ‘नागिन’ के पहले सीजन में अर्जुन बिजलानी ही लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। वहीं ऑडियंस ने भी अर्जुन को बेहद पसंद किया था।

 

naagin-4-big-announcement-arjun-bijlani-can-play-lead-role

बताते चलें, सीजन 4 में लीड एक्टर के रोल के लिए अर्जुन से पहले विवेक दहिया के नाम पर भी विचार चल रहा था। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी भी एक्टर के नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि सीजन 3 के फिनाले में मौनी रॉय, अदा खान, सुधा चंद्रन और करणवीर वोहरा को भी देखा गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो